Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म: विवेक अग्निहोत्री लाएंगे सेना के सीक्रेट मिशन की कहानी

Operation Sindoor: देशभक्ति और सैन्य कार्रवाई पर आधारित फिल्मों की कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है, जिसे भूषण कुमार की T-Series और अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगी।

यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की चर्चित किताब “Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan” पर आधारित होगी।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की वह जवाबी कार्रवाई थी, जो 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लॉन्च किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

बता दें कि इस मिशन का उद्देश्य हमले के जिम्मेदार आतंकी नेटवर्क को खत्म करना था।

https://x.com/vivekagnihotri/status/2037021850023452954?

फिल्म में क्या दिखेगा?

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की सैन्य ताकत, रणनीति और साहस को वास्तविक तरीके से दिखाया जाएगा। भूषण कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की जिम्मेदारी है।

वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के विभिन्न विभागों के साथ गहन रिसर्च किया गया है, ताकि कहानी को सटीक और प्रामाणिक तरीके से पेश किया जा सके।

कब आएगी फिल्म?

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट का ऐलान नहीं हुआ है। मेकर्स ने संकेत दिया है कि जल्द ही इससे जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमिताभ बच्चन को क्यों मारना चाहता था गैंगस्टर? किसने दी थी बिग बी पर हमले की सुपारी, जानिए पूरी कहानी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। मुंबई स्थित उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फायरिंग करने की प्लानिंग की गई थी। इस साजिश के सिलसिले में दिल्ली…

Spread the love

Continue reading
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात