यूपी में जनगणना की तैयारी शुरू, 16 अप्रैल से ट्रेनिंग, 7 मई से खुलेगा डिजिटल पोर्टल

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि 10 अप्रैल तक लगभग 5.5 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का सत्यापित डिजिटल डाटाबेस तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया समयबद्ध और त्रुटिरहित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग अभी से समन्वय बनाकर काम करें।

16 अप्रैल से 7 मई तक होगा प्रशिक्षण

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 16 अप्रैल से 7 मई के बीच सभी जनगणना कर्मियों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पूरा किया जाए। खास तौर पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों, शहरी इलाकों और झुग्गी बस्तियों में सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, ताकि कोई परिवार या व्यक्ति छूट न जाए।

7 मई से खुलेगा डिजिटल पोर्टल

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी। आम नागरिकों के लिए 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल उपलब्ध रहेगा, जहां लोग स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सरकार बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का उपयोग कर सकें।

22 मई से शुरू होगी हाउसिंग लिस्टिंग

जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग का कार्य 22 मई से शुरू होगा। इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। नगर निगम मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और संभावित समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

विकास की दिशा तय करेंगे आंकड़े

महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और राज्य के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए इसे केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जन-अभियान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकीलों ने पैरवी से किया इनकार

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर