UP Board Result 2026: 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2026:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के करीब 52 लाख छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 करोड़ से अधिक कॉपियों की जांच 1 अप्रैल तक समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुट गया है।

बोर्ड फिलहाल छात्रों के अंकों को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने, टॉपर्स की सूची तैयार करने और अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो मूल्यांकन समाप्त होने के लगभग 20 से 25 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upmsp.edu.in/ और www.upresults.nic.in पर रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नंबर बढ़ाने, फेल को पास कराने या रिजल्ट बदलने के नाम पर पैसे मांगने वाले कॉल और मैसेज फर्जी हैं।

यूपी बोर्ड ने कहा है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड की सूचना पर ही भरोसा करें। अब लाखों छात्रों की निगाहें रिजल्ट डेट के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो 15 अप्रैल के बाद कभी भी हो सकता है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत; कल जेल से हो सकते हैं रिहा, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात