सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल ने चुना नेता; कल 11 बजे शपथ

Bihar New Chief Minister: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनके राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, NDA की औपचारिक बैठक के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की जाएगी और शपथग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज (मंगलवार) अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) और अन्य सहयोगियों के साथ एक ही वाहन में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-

“अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया।”

https://x.com/NitishKumar/status/2043991163473146172?

अंतिम कैबिनेट बैठक और राजनीतिक हलचल

इस्तीफे से पहले आज नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक भी हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2005 से लेकर अब तक उन्होंने बिहार के विकास के लिए कार्य किया है और आगे भी नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) सहित कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई।

शपथग्रहण की तैयारी

बिहार में नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कल सुबह 11 बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर नई कैबिनेट की सूची भी जारी किए जाने की संभावना है। समारोह को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह तेज कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

बता दें कि बिहार की राजनीति में यह बदलाव एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है, जबकि नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ एक लंबे राजनीतिक अध्याय का अंत हो गया है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत; कल जेल से हो सकते हैं रिहा, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात