जम्मू के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: 16 की मौत, 20 से ज्यादा घायल; टायर फटने से 100 फीट नीचे गिरी बस

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब रामनगर से आ रही एक यात्री बस जालो इलाके के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और ओवरलोड भी थी। यात्रियों ने बताया कि अचानक बस का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस गहरी खाई में जा गिरी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।

घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

लश्कर का टॉप कमांडर हाशिम मूसा ढेर, बडगाम के जंगलों में छिपा था; सुरक्षाबलों ने खोजकर मार गिराया, सितंबर में 5 आतंकी मारे गए

Hashim Musa Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया है। मंगलवार देर रात खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और…

Spread the love

Continue reading
CISF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; 150 गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

CISF Firing in Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली में CISF के एक जवान ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 CISF जवानों की…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग