कुंभ की “वायरल गर्ल मोनालिसा” हुई प्रेग्नेंट! डॉक्टरों ने कहा बेड रेस्ट, जानिए पूरी कहानी

Monalisa Pregnant: प्रयागराज महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आई ‘वायरल गर्ल मोनालिसा’ की कहानी अब एक नए और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गई है। उसके पति फरमान खान ने दावा किया है कि वह प्रेग्नेंट है और डॉक्टरों ने उसे सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसी वजह से वह फिलहाल पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती।

मध्य प्रदेश पुलिस इस मामले की जांच के लिए केरल के कोच्चि पहुंच चुकी है। वहां फरमान ने अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी मोनालिसा की हालत को देखते हुए यात्रा करना संभव नहीं है। पुलिस अब इस दावे की पुष्टि के लिए मेडिकल दस्तावेज मांग सकती है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उस समय सामने आया था जब महाकुंभ के दौरान एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाद में उसकी पहचान सामने आई और कुछ ही समय में उसकी शादी की खबर ने विवाद खड़ा कर दिया। शुरुआत में इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी देखा गया, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गया।

नाबालिग होने का खुलासा

जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा मोनालिसा की उम्र को लेकर हुआ। सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। इस आधार पर 11 मार्च 2026 को शादी के समय मोनालिसा उम्र सिर्फ 16 साल थी यानी वह नाबालिग थी।

पहले एक अन्य दस्तावेज में उसकी उम्र जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 बताई गई थी, लेकिन जांच में उसे गलत मानते हुए निरस्त कर दिया गया।

POCSO केस और कानूनी कार्रवाई

मोनालिसा के परिजनों ने आरोप लगाया कि फरमान खान ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में भी पुष्टि हुई कि शादी के समय लड़की नाबालिग थी। इसके बाद फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी केस में मोनालिसा को पुलिस के सामने बयान देना था, लेकिन अब मोनालिसा की प्रेग्नेंसी और बेड रेस्ट का हवाला देकर पेशी टाल दी गई है।

हाई कोर्ट से मिली राहत

फिलहाल केरल हाई कोर्ट ने फरमान खान को अंतरिम राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी है। हालांकि, जांच प्रक्रिया जारी है और पुलिस इस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

मोनालिसा का आरोप – परिजनों पर ही सवाल

मामले में एक और मोड़ तब आया जब वायरल गर्ल मोनालिसा ने खुद अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए। उसने केरल के थंपानूर पुलिस स्टेशन में दिए बयान में कहा कि परिवार उस पर चाचा के बेटे से शादी करने का दबाव बना रहा था। मानसिक तनाव के बीच फरमान ने उसका साथ दिया और दोनों के बीच संबंध प्रेम में बदल गए।

बताया जाता है कि दोनों ने केरल के एक मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

अब आगे क्या?

अब इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल मोनालिसा की प्रेग्नेंसी के दावे को लेकर है। क्या वाकई में मोनालिसा प्रेग्नेंट है या यह कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश? पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर जल्द स्थिति साफ कर सकती है।

बता दें कि कुंभ की वायरल गर्ल की कहानी अब सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह नाबालिग शादी, कानून, पारिवारिक विवाद और सामाजिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। आने वाले दिनों में जांच और अदालत की कार्रवाई इस पूरे केस की दिशा तय करेगी।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज के बाद 15 हिरासत में; 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Ujjain Mosque Row: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद का सड़क के दायरे में आ रहा एक हिस्सा हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग