मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: नर्मदा के बरगी डैम में क्रूज डूबी, 6 की मौत, 15 लोगों को बचाया, रेस्क्यू जारी

Bargi Dam Boat Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में तेज आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरी एक क्रूज नाव डूब गई। हादसे के समय नाव में करीब 29 लोग सवार थे।

अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

SP संपत उपाध्याय का बयान
इस पूरे मामले पर संपत उपाध्याय ने बताया कि भेड़ाघाट में मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित एक नाव अचानक आए तूफान के कारण पलट गई। नाव में लगभग 29 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि अब तक चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि करीब 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी यात्रियों की तलाश जारी है। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम डैम में सर्च ऑपरेशन चला रही है। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, फिर भी अभियान लगातार जारी है।

सीएम मोहम यादव ने जताया दुख

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की कमी न रहे।

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका…

जांच के आदेश
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर खराब मौसम को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

तलाश जारी, हालात गंभीर
फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है और रेस्क्यू टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। यह हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला साबित हुआ है

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर