Vande Bharat Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, घाटी में विकास को रफ्तार

Vande Bharat Express: जम्मू-कश्मीर में विकास की नई पटरी बिछ गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर जम्मू से श्रीनगर तक सीधी कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी है। इस ऐतिहासिक मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

नई वंदे भारत सेवा अब जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक सीधे चलेगी। पहले यह ट्रेन केवल कटरा से श्रीनगर के बीच संचालित होती थी, लेकिन अब इसे जम्मू तक विस्तार दिया गया है। इससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले लंबा सफर तय करने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन के कोच भी 8 से बढ़ाकर 20 कर दिए हैं, जिससे अधिक संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

करीब 266 किलोमीटर लंबा यह सफर अब महज 4 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। यह समय पहले के मुकाबले काफी कम है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। ट्रेन रास्ते में कटरा, रियासी और बनिहाल जैसे अहम स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इन इलाकों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26401 जम्मू से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलकर शाम 6:50 बजे जम्मू पहुंचेगी। यह सेवा मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन 26404 श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे चलकर 12:40 बजे जम्मू पहुंचेगी और वापसी में 26403 जम्मू से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

यह दोनों ट्रेनें 2 मई से नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएंगी। कश्मीर घाटी में रेल सेवाओं का यह विस्तार लंबे समय से चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास का परिणाम है। 2008 में घाटी में पहली बार ट्रेन चली थी, और अब वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का जम्मू तक विस्तार इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहा है।

इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत जम्मू तवी रेलवे स्टेशन, कटरा, उधमपुर और बडगाम जैसे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। साफ है कि यह पहल जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खोलने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ेगा।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग