LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा

LPG Cylinder Price Hike: देश में महंगाई के बीच मई महीने की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई है अंतरराष्ट्रीय तनाव खासतौर पर हॉर्मुज स्ट्रेट में अनिश्चितता का असर अब सीधे LPG की कीमतों पर दिखने लगा है। 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। इसके बाद देश के प्रमुख शहरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹3,071.50
  • मुंबई: ₹3,024 (अनुमानित)
  • कोलकाता: ₹3,201.50 (अनुमानित)

यह बढ़ोतरी सीधे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर डालेगी, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया। मौजूदा रेट इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹913
  • मुंबई: ₹912.50
  • चेन्नई: ₹928.50
  • कोलकाता: ₹939

सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ से बचाने के लिए घरेलू कीमतों को स्थिर रखा है।

लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है:

  • 7 मार्च: ₹144 की बढ़ोतरी
  • 1 अप्रैल: ₹200 की बढ़ोतरी
  • 1 मई: ₹993 की बड़ी छलांग

अंतरराष्ट्रीय संकट का असर

मिडिल ईस्ट में तनाव और हार्मुज स्ट्रेट में संभावित बाधा ने वैश्विक तेल सप्लाई को प्रभावित किया है। भारत अपनी LPG जरूरतों का करीब 60% आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है।

हालांकि, भारत ने रशिया जैसे विकल्पों से तेल आयात बढ़ाकर स्थिति को कुछ हद तक संभाला है, लेकिन सप्लाई चेन पर दबाव अभी भी बना हुआ है।

आगे क्या?

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद आने वाले समय में इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। सबसे पहले कमर्शियल सेक्टर में महंगाई बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ जाएगी। इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।

अगर अंतरराष्ट्रीय हालात खासतौर पर हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम तेल मार्गों पर तनाव जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग