पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू, EVM छेड़छाड़ के आरोपों के बाद फैसला

West Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के बीच 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान शुरू हो गया है। इनमें डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथ शामिल हैं। सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं और यहां मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

चुनाव आयोग ने यह फैसला दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर लिया है। आरोप हैं कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई और कई जगहों पर झड़पें भी हुईं, जिससे निष्पक्ष मतदान पर सवाल खड़े हुए।

इससे पहले राज्य की सभी 294 सीटों पर कुल 92.84% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग हुई थी, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर 92.48% मतदान हुआ। अब पूरे राज्य की नजरें 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

इस बीच नोआपाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने री-पोलिंग का समर्थन करते हुए कहा कि EVM पर बीजेपी के निशान वाले बटन पर सेलोटेप लगाए जाने जैसी शिकायतें गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का वोट नहीं पड़ पाया है, तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि उसे दोबारा मतदान का अवसर दिया जाए।

री-पोलिंग के इस फैसले ने चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर बहस को और तेज कर दिया है, वहीं नतीजों से पहले सियासी माहौल भी गर्माता जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर