बंगाल का मुख्यमंत्री कौन? सस्पेंस बरकरार, एक्शन में अमित शाह, 9 मई को शपथ समारोह फाइनल

West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी।

8 मई को विधायक दल की अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, 8 मई को दोपहर के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। यही नेता आगे चलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

9 मई को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

बताया जा रहा है कि 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं और इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है।

ये भी पढ़ेंः “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी!” – ममता बनर्जी का ऐलान, अब क्या होगा आगे?

अमित शाह की भूमिका अहम

पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका अहम मानी जा रही है। वह इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और विधायक दल की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से अंतिम फैसला उन्हीं की देखरेख में होने की संभावना है।

बहुमत के बाद सरकार गठन की कवायद तेज

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है। इसके बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया तेज हो गई है।

अब सबकी नजर नए मुख्यमंत्री पर

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पार्टी के भीतर कई नामों पर चर्चा चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक के बाद ही सामने आएगा।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में सत्ता परिवर्तन! सुवेंदु अधिकारी बनेंगे नए CM, कल विधायक दल की बैठक में फैसला

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
‘मुझे अल्लाह के पास जाना है, सरेंडर नहीं करूंगा’… मुठभेड़ से पहले 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं’, VIDEO वायरल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। 22 साल का लतीफ कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ था।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात