आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट से दहशत: पंजाब DGP बोले- पाकिस्तान का हाथ, CM ने BJP पर लगाए आरोप

Double Blast in Punjab: पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा व्यवस्था उस समय हिल गई जब जालंधर और अमृतसर में तीन घंटे के भीतर दो बड़े धमाके हुए। पहला धमाका रात करीब 8 बजे जालंधर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। यह धमाका कूरियर बॉय की एक्टिवा में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आया और फुटपाथ पर खड़ी एक्टिवा के पास एक पैकेट छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ ही सेकेंड बाद जोरदार धमाका हुआ। जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ, वह एक रिटायर्ड BSF जवान की थी और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह उस समय वहां मौजूद था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया।

इसके करीब तीन घंटे बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर में दूसरा धमाका हुआ। यह धमाका खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर हुआ, जहां बाइक सवार दो नकाबपोशों ने कैंप की ओर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड दीवार से टकराकर फट गया, जिससे कैंप की चारदीवारी और टीन शेड को नुकसान पहुंचा। यह कैंप भारतीय सेना के अधीन आता है और घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बुधवार सुबह गौरव यादव पहले अमृतसर और फिर जालंधर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं IED ब्लास्ट हो सकती हैं और इन्हें टाइमर या रिमोट से अंजाम दिए जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी घटना में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। DGP ने इन धमाकों की टाइमिंग को “ऑपरेशन सिंदूर” की एनिवर्सरी से भी जोड़ा।

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में बयान देते हुए आरोप लगाया कि यह धमाके BJP की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी माहौल में डर पैदा कर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट BJP के पंजाब इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। ब्लास्ट के बाद CM मान ने बुधवार को अपना जालंधर दौरा टाल दिया।

उनके इस बयान के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक बवाल मच गया है। CM के इस बयान पर BJP और विपक्ष ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने CM को FIR दर्ज करने की चुनौती दी।

वहीं सांसद राघव चड्‌ढा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब के DGP इन घटनाओं में पाकिस्तान की ISI के हाथ होने की आशंका जता रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान राजनीतिक बयान देकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं।

सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब में हो रही घटनाओं की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार की है और इससे वह बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।

जालंधर ब्लास्ट केस में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और जांच में कई नए एंगल सामने आ रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं बुधवार को खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA)  के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया, जिसमें दोनों धमाकों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में अमृतसर रेंज के DIG और उनके परिवार को भी धमकी दी गई है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

ये भी पढेंः पंजाब में डबल ब्लास्ट से हड़कंप: जालंधर के बाद अमृतसर में धमाका, KLA ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर