बंगाल में खूनी खेल! सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता पर भी फायरिंग

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। चंद्रनाथ को चार गोलियां लगीं, जिनमें दो गोलियां सीने को चीरते हुए निकल गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके से अपने घर लौट रहे थे। वह स्कॉर्पियो की फ्रंट सीट पर बैठे थे। तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक दिया। इसके तुरंत बाद बाइक पर सवार एक हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में चंद्रनाथ रथ को सिर, छाती और पेट में गोलियां लगीं। ड्राइवर और पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली खोखे मिले हैं। शुरुआती रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई है।

पॉइंट ब्लैंक रेंज से बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बाइक सवार शूटर ने बेहद करीब से फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जिस कार से स्कॉर्पियो को रोका गया था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के बाद चंद्रनाथ रथ को नजदीकी विवासिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भाजपा नेताओं की भारी भीड़ जुट गई, जिसमें सुवेंदु अधिकारी और सुकांता मजूमदार भी पहुंचे।

“इस हत्या के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र” – भाजपा नेता अर्जुन सिंह

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के पीछे बड़ी राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि यह हमला ताकत दिखाने और डर का माहौल बनाने की कोशिश है। अर्जुन सिंह ने कहा कि इस घटना का जवाब जनता जरूर देगी।

बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता पर भी हमला

इस सनसनीखेज हत्याकांड के करीब एक घंटे बाद बशीरहाट जिले में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय पर भी फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद अब तक राजनीतिक हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बंगाल का मुख्यमंत्री कौन? सस्पेंस बरकरार, एक्शन में अमित शाह, 9 मई को शपथ समारोह फाइनल

NH-12 जाम, एनकाउंटर की मांग

हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने NH-12 पर प्रदर्शन और जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुवेंदु अधिकारी बोले- रेकी के बाद किया गया हमला

सुवेंदु अधिकारी ने इसे पूरी तरह “प्लान्ड मर्डर” बताया। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों तक रेकी करने के बाद इस हमले को अंजाम दिया गया। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

चंद्रनाथ की हत्या पूरी तरह प्लान्ड” – स्वपन दास गुप्ता

भाजपा नेता स्वपन दास गुप्ता ने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या कोई हादसा नहीं, बल्कि “प्री-प्लांड राजनीतिक मर्डर” है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार से बौखलाई पार्टी ने बदले की भावना से हमला कराया। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि 9 मई के शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

BJP ने TMC पर लगाया आरोप

भाजपा ने इस हमले के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि TMC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मामले की कोर्ट मॉनिटरिंग में CBI जांच की मांग की है।

TMC ने बयान जारी कर कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हालिया हत्याओं की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट से दहशत: पंजाब DGP बोले- पाकिस्तान का हाथ, CM ने BJP पर लगाए आरोप

Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर