पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा: RG कर पीड़िता की मां के घर के पास बम हमला, चुनावी तनाव चरम पर

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच राजनीतिक हिंसा एक बार फिर सुर्खियों में है। पानीहटी इलाके में RG कर पीड़िता की मां के घर के पास कथित बम हमला होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात हुए धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना के बाद भाजपा ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” बताते हुए ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

“न्याय बनाम सत्ता” बनी पानीहाटी की लड़ाई”

पानीहाटी सीट कभी करीब 60 वर्षों तक लेफ्ट-कांग्रेस का गढ़ रही, लेकिन 2011 के बाद यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दबदबा कायम हो गया। अब 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने RG कर पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को “न्याय बनाम सत्ता” की लड़ाई में बदल दिया है।

भाजपा ने इस चुनाव को सीधे RG कर केस से जोड़ते हुए बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। नामांकन के दौरान स्मृति ईरानी भी उनके साथ मौजूद थीं। पीड़िता की मां लगातार कहती रही हैं “मैंने अपनी रीढ़ नहीं बेची।: उन्होंने राज्य सरकार पर सबूत मिटाने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

RG कर केस बना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा

अगस्त 2024 में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब वही मामला पानीहाटी चुनाव में सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। स्थानीय लोगों के बीच सवाल गूंज रहा है “RG कर पीड़िता को न्याय कौन दिलाएगा?”

बताया जा रहा है कि मतदाता अब स्थानीय विकास से ज्यादा इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में यह बम हमला केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गया, बल्कि RG कर केस, पानीहाटी चुनाव और BJP-TMC की सीधी राजनीतिक जंग का केंद्र बन गया है।

29 अप्रैल को यहां मतदान होना है और राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि वोटिंग तक इलाके में तनाव और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

बंगाल में खूनी खेल! सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बशीरहाट में BJP कार्यकर्ता पर भी फायरिंग
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर