योगी सरकार में बड़ा विस्तार: भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय समेत 6 नए चेहरे शामिल, कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी तैयारी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार (10 मई) को दोपहर साढ़े 3 बजे होगा, जिसमें 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में कई नए और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख नाम भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पांडे का है। इनके अलावा सुरेंद्र दिलेरे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति भी है। ब्राह्मण, ओबीसी और दलित वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर सरकार ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ेंः

तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म, विजय रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; TVK को 121 विधायकों का समर्थन मिला

इसी बीच शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राज्यपाल के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। इस बीच, सीएम योगी की इस मुलाकात के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली और लखनऊ के शीर्ष नेताओं के बीच भी देर रात तक मंत्रिमंडल के आकार और नामों को लेकर चर्चा चलती रही। बताया जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, जबकि सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच सकती है।

फिलहाल पूरे प्रदेश की नजर कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई है, जहां 6 नए मंत्री योगी सरकार का हिस्सा बनकर शपथ लेंगे और कैबिनेट में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

ये भी पढ़ेंः

इस्लामाबाद में फिर हो सकती है अमेरिका-ईरान की अहम बैठक, ट्रंप बोले- तेहरान के जवाब का इंतजार
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर