तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म, विजय रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; TVK को 121 विधायकों का समर्थन मिला

Tamil Nadu New Govt: तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सी. जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया था।

लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम होने के कारण सरकार गठन की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही थी। बाद में कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन ने समीकरण बदल दिया। इन दलों के समर्थन से TVK का आंकड़ा 121 विधायकों तक पहुंच गया, जो बहुमत के लिए आवश्यक 118 के आंकड़े से अधिक है।

सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरह साफ

शनिवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा। इसके बाद राज्यपाल की ओर से औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही TVK के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया। विजय ने स्पष्ट किया कि उनके पास अब पर्याप्त बहुमत है और गठबंधन के सभी सहयोगी दल सरकार में स्थिरता के लिए पूरी तरह साथ हैं।

राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने TVK चीफ विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई 2026 तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है।

राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

समारोह को लेकर पूरे शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कौन-कौन ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

TVK की नई कैबिनेट में 9 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें TVK के प्रमुख चेहरे शामिल हो सकते हैं।

  • सेंगोत्तियन
  • अधव अर्जुन
  • एन आनंद
  • अरुण राज
  • निर्मल कुमार
  • राजमोहन

इनके अलावा कांग्रेस के 3 विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की संभावना है। गठबंधन के संतुलन को देखते हुए विभागों का बंटवारा अंतिम चरण में है।

महाबलीपुरम में सुरक्षा और राजनीतिक हलचल

इस बीच, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जहां TVK के विधायक ठहरे हुए हैं। लगातार बैठकें और रणनीति चर्चाओं का दौर जारी है।

बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। हंग विधानसभा के बीच TVK ने सहयोगी दलों के समर्थन से बहुमत हासिल कर लिया है और अब सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है। रविवार का दिन तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

ये भी पढ़ेंः

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, शपथ के बाद PM मोदी का लिया आशीर्वाद; पैर छुए, मोदी ने गले लगाया
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग