बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, नगर निगम भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Sujit Bose arrested by ED: पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ED ने उन्हें हिरासत में लिया।

सुजीत बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ सुबह करीब 10:30 बजे कोलकाता स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर 2014 से 2018 के बीच साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लोगों की कथित अवैध भर्ती कराने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, भर्ती के बदले पैसे और फ्लैट लिए गए थे। उस समय सुजीत बोस दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष थे।

ED की जांच में दावा किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर पसंदीदा उम्मीदवारों को नौकरी दिलाई गई। एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन और संपत्तियों की जांच भी कर रही है।

11 दिन में दूसरी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सुजीत बोस को ED की तरफ से कई नोटिस भेजे गए थे। 6 अप्रैल को मिले नोटिस के बाद उन्होंने कोलकाता में याचिका दाखिल कर चुनावी व्यस्तता का हवाला देते हुए पेशी से राहत मांगी थी।

ये भी पढ़ेंः

31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC: बोली- जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट ने कहा- नई याचिकाएं लगाएं

चुनाव खत्म होने के बाद 1 मई को वह पहली बार ED के सामने पेश हुए थे। इसके ठीक 11 दिन बाद दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

नगर निगम भर्ती घोटाले में सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (CBI) द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद ED ने जांच तेज की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने केस दर्ज किया था। इसके बाद ED ने 2 जनवरी 2024 और अक्टूबर 2025 में सुजीत बोस के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
चुनाव में मिली थी हार

बिधाननगर सीट से तीन बार विधायक रह चुके सुजीत बोस हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शरद्वत मुखर्जी से 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए थे।

इस गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष ने TMC सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि TMC नेताओं का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

बंगाल BJP सरकार में पहली बार हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय; जानिए किसको क्या मिला?
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग