पश्चिम बंगाल की फालता सीट के 285 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग, TMC उम्मीदवार ने आखिरी वक्त पर खींचे हाथ

Falta Repoll: पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान शुरू हो गया है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य में बीजेपी की बड़ी जीत और ममता बनर्जी के 15 साल पुराने शासन के अंत के बाद अब सबकी नजरें फालता सीट पर टिकी हैं। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस बीच वोटिंग से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक उम्मीदवार जहांगीर खान ने 18 मई को अचानक चुनाव मैदान से पीछे हटने का ऐलान कर दिया। फालता सीट को लंबे समय से TMC का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, ऐसे में उम्मीदवार का अंतिम समय में पीछे हटना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

‘पुष्पा’ अंदाज वाले जहांगीर ने बदले सुर

चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान अपने आक्रामक और फिल्मी अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। उन्होंने फिल्म Pushpa: The Rise के किरदार ‘पुष्पा’ की शैली अपनाकर खुद को मजबूत नेता के तौर पर पेश किया था। जनसभाओं में वह अक्सर कहते थे “पुष्पा झुकेगा नहीं।”

इतना ही नहीं, मतदान से पहले उन्होंने पुलिस ऑब्जर्वर अजयपाल शर्मा को भी खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा था कि वह किसी प्रशासनिक दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। लेकिन राज्य में TMC की करारी हार और फालता सीट पर दोबारा चुनाव की घोषणा के बाद जहांगीर खान के पीछे हटने से विपक्ष को बड़ा हमला करने का मौका मिल गया है।

दोगुनी सुरक्षा, हर बूथ पर कड़ी निगरानी

फालता सीट के सभी 285 बूथों पर केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। चुनाव आयोग ने संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Spread the love

Related Posts

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

Sergio Gor Kashmir Statement: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान इसे भारत का अहम हिस्सा बताया। गोर के इस बयान से पाकिस्तान भड़क गया। पाकिस्तान ने अमेरिकी…

Spread the love

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

Amazon Ram Mandir Prasad Controversy: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर राम मंदिर का प्रसाद बताकर सामान्य मिठाइयां बेचने के मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बड़ी कार्रवाई की है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर