कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट? सिद्धारमैया कल मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा, मंत्रियों को Breakfast पर बुलाया

Karnataka Political News: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगडे, सांसद राहुल गांधी, सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच करीब 6 घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद से ही सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा और उन्हें राज्यसभा भेजने के साथ राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने का प्रस्ताव दिया। बताया जा रहा है कि समर्थकों से चर्चा के बाद सिद्धारमैया ने हाईकमान का फैसला मानने के संकेत दिए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि इसी दिन वे इस्तीफा दे सकते हैं।

हालांकि कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. बेनुगोपाल ने इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में सिर्फ राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा हुई और नेतृत्व परिवर्तन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर फिर बढ़ी चर्चा

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में पिछले एक साल से मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। डीके शिवकुमार समर्थकों का दावा है कि 2023 में सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय हुआ था। हालांकि सिद्धारमैया समर्थक लगातार इससे इनकार करते रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

”मोटा मुनाफा” कुट रही है पेट्रोलियम कंपनियां, कच्चे तेल के दाम का रोना रो रही सरकार

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर उन्हें हटाया गया तो पार्टी में टूट की स्थिति बन सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे डीके शिवकुमार के नेतृत्व में काम नहीं करेंगे।

सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री पद देने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व परिवर्तन बेहद सावधानी से करना चाहती है। पार्टी जानती है कि बड़ी संख्या में विधायक अभी भी सिद्धारमैया के साथ हैं और वे राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे हैं। ऐसे में पार्टी कोशिश कर रही है कि बदलाव सम्मानजनक तरीके से हो और किसी तरह की बगावत न हो।

बताया जा रहा है कि संतुलन बनाने के लिए सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री पद देने का फॉर्मूला भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में हैं और मंगलवार की बैठक में मौजूद थीं।

दिल्ली दौरे से पहले दोनों नेताओं ने क्या कहा

दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें हाईकमान ने बुलाया है और वे उसी सिलसिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक का एजेंडा उन्हें नहीं बताया गया।

वहीं डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था कि कुछ परिस्थितियों में दिल्ली जाना जरूरी हो जाता है, इसलिए वे जा रहे हैं।

2.5 साल पूरे होने के बाद तेज हुईं अटकलें

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने नवंबर 2025 में अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं लगातार तेज हो गईं। शिवकुमार समर्थक विधायक भी दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं, जबकि डीके शिवकुमार पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला चाहते हैं। पार्टी के भीतर यह भी माना जा रहा है कि अगर हाईकमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो यह सिद्धारमैया के पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहने का संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः

सीजफायर के बीच होर्मुज में अमेरिकी हमला, बारूदी सुरंग बिछा रहे ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर