डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को लेकर आगरा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक टिफनी ट्रंप शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, जहां से वह चार्टर्ड विमान के जरिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट आएंगी। इसके बाद रविवार सुबह वह ताजमहल का भ्रमण करेंगी और करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहेंगी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद वह चार्टर्ड विमान से जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगी।

टिफनी ट्रंप की तस्वीर

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

हालांकि टिफनी ट्रंप का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और स्मारक परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2025 में डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी पत्नी के साथ आगरा पहुंचे थे। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा और स्मारक परिसर में फोटोशूट भी कराया था। करीब 45 मिनट तक चले इस दौरे में उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला और इतिहास में खास दिलचस्पी दिखाई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी बेटी टिफनी ट्रंप

इससे पहले साल 2020 में खुद डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा आए थे। उनके साथ बेटी इवांका ट्रम्प और सेलिब्रिटी जेरेड कुशनर भी मौजूद थे। उस दौरान आगरा शहर को विशेष रूप से सजाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग