हरदोई में गरजे योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती; TMC भुगत रही अपने कर्मों का फल

Nitin Agarwal on TMC: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि TMC ने पिछले कई वर्षों में जिन तत्वों को बढ़ावा दिया, आज वही उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि बंगाल में पिछले 15 वर्षों के दौरान TMC ने गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया। अब वही लोग पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने गुंडे पाले हैं, अगर आज वही गुंडे उनकी पिटाई कर रहे हैं तो मैं यही कहूंगा कि जो बोया है, वही काट रहे हैं।”

’15 साल में बंगाल को जो दिया, वही लौटकर आ रहा’

मंत्री ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने वर्षों तक भय और अराजकता की राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि आज जब वही हालात TMC नेताओं के सामने खड़े हैं तो यह उनके कर्मों का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती। TMC ने 15 साल में बंगाल को जो दिया है, आज वही लौटकर उनके पास आ रहा है। जो लोग कभी दूसरों को डराने का काम करते थे, आज उन्हें खुद उसी माहौल का सामना करना पड़ रहा है।”

ये भी पढ़ेंः

सूर्या मर्डर केस: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर; मां बोलीं- बाकी आरोपियों के घरों पर भी चले बुलडोजर

बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भी दिया जवाब

हरदोई दौरे के दौरान पत्रकारों ने जब उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया तो नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिजली की दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संसाधनों पर बढ़ते दबाव का असर कई देशों पर पड़ रहा है। ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से लागत बढ़ी है, जिसका असर बिजली क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है।

उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील

मंत्री ने कहा कि केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश इस समय ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में जनता को धैर्य रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश के उपभोक्ताओं से आग्रह करता हूं कि यह संकट का समय है। हमें धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करना चाहिए और देश के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हालात सामान्य होंगे और संकट समाप्त होगा, तब सरकार जनता के हित में उचित निर्णय लेगी।”

विपक्ष पर भी साधा निशाना

नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दल हर मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य और केंद्र सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही हैं और भविष्य में भी जनहित सर्वोपरि रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘WhatsApp पर खुलेआम बिक रहे पेपर’; BJP ने किया पलटवार
Spread the love

Related Posts

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार…

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर