सूर्या मर्डर केस: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर; मां बोलीं- बाकी आरोपियों के घरों पर भी चले बुलडोजर

Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश असद की पुलिस मुठभेड़ के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जबकि पीड़ित परिवार ने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को मिली थी पुख्ता सूचना

पुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली थी कि सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने एक साथी के साथ खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। बताया गया कि वह किसी परिचित से पैसे लेने के बाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछा दिया।

कुछ समय बाद असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग के दौरान असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, RCB vs GT Final: एक पारी बदल सकती है गिल और पाटीदार का भविष्य, फाइनल में चमके तो टीम इंडिया का रास्ता होगा आसान

पिस्तौल और बाइक बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का दावा है कि असद ने इसी हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। हालांकि, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी हत्या

सूर्या चौहान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कुछ युवक उस पर चाकुओं से हमला करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था।

पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। असद इस हत्याकांड का चौथा और सबसे अहम आरोपी माना जा रहा था। अब पुलिस पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मां बोलीं- बाकी आरोपियों के घरों पर भी चले बुलडोजर

मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर की खबर के बाद सूर्या की मां सरोज चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी केवल एनकाउंटर की सूचना मिली है, लेकिन असद की तस्वीर देखने के बाद ही उन्हें पूरी तरह संतोष होगा।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या सात लोगों ने मिलकर की थी, इसलिए केवल एक आरोपी पर कार्रवाई से न्याय पूरा नहीं होगा। सरोज चौहान ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने उनके बेटे की जान ली है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भारी सुरक्षा के बीच हुआ था अंतिम संस्कार

सूर्या चौहान की हत्या के बाद खोड़ा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सूर्या का अंतिम संस्कार कराया था।

फिलहाल मुख्य आरोपी असद की मौत के बाद पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें तब तक न्याय नहीं मिलेगा, जब तक सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ेंः

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग