पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

India Reaction on Gilgit Baltistan Election: पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान जिस क्षेत्र पर अवैध और जबरन कब्जा किए हुए है, वहां चुनाव कराने से उसके दावे को कोई वैधता नहीं मिलेगी।

भारत ने दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान को इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रक्रिया चलाने का कोई अधिकार नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि चुनाव जैसी गतिविधियां जमीन पर मौजूद वास्तविक स्थिति को नहीं बदल सकतीं और न ही पाकिस्तान के अवैध कब्जे को वैध बना सकती हैं।

7 जून को 24 सीटों पर मतदान

गिलगित-बाल्टिस्तान में रविवार, 7 जून को 10 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यह क्षेत्र भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा माना जाता है, लेकिन वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे में है। इसी वजह से भारत वहां होने वाले हर चुनाव और राजनीतिक गतिविधि पर लगातार आपत्ति दर्ज कराता रहा है।

साढ़े पांच साल बाद हो रहे चुनाव

गिलगित-बाल्टिस्तान में इससे पहले नवंबर 2020 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने जीत दर्ज की थी। विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल नवंबर 2025 में पूरा हो गया था, लेकिन खराब मौसम और प्रशासनिक कारणों के चलते चुनाव समय पर नहीं हो सके। भारी बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित रही, जिसके बाद मतदान की नई तारीख 7 जून 2026 तय की गई।

ये भी पढ़ेंः

इजराइल का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- मध्यस्थता के लायक नहीं; ईरान ने दी पलटवार की धमकी, ट्रंप बोले- खामेनेई से मुलाकात हुई तो गर्व होगा

2018 व्यवस्था के तहत दूसरा चुनाव

गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की प्रशासनिक व्यवस्था अलग-अलग है। पाकिस्तान ने 2009 में पहली बार यहां स्थानीय विधानसभा और सरकार की व्यवस्था लागू की थी। इसके बाद 2018 में नया प्रशासनिक आदेश लागू किया गया, जिसके तहत स्थानीय सरकार को कुछ अतिरिक्त अधिकार दिए गए। 7 जून को होने वाला चुनाव इसी व्यवस्था के तहत दूसरा चुनाव होगा।

PoK में भी जुलाई में होंगे चुनाव

गिलगित-बाल्टिस्तान के बाद 27 जुलाई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। वहां की विधानसभा में कुल 53 सीटें हैं, जिनमें 45 सीटों पर सीधे चुनाव होते हैं। 2021 में हुए चुनावों में PTI ने बहुमत हासिल किया था, लेकिन बाद में राजनीतिक अस्थिरता, नेतृत्व परिवर्तन और महंगाई को लेकर बड़े विरोध प्रदर्शनों ने वहां की राजनीति को प्रभावित किया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीटें आरक्षित

2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद बने नए परिसीमन ढांचे के तहत जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीटें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए आरक्षित रखी गई हैं। चूंकि ये क्षेत्र वर्तमान में पाकिस्तान के नियंत्रण में हैं, इसलिए इन सीटों पर चुनाव नहीं कराए जाते और इन्हें खाली रखा जाता है।

ये भी पढ़ेंः

TCS के बाद Wipro पर धर्मांतरण का आरोप: पीड़िता बोलीं- इस्लाम अपनाने और मुस्लिम से संबंध बनाने का दबाव बनाया, शिकायत के बाद जबरन इस्तीफा दिलवाया गया
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर