ईरान बोला- दोबारा जंग नहीं चाहते, लेकिन हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब; अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

Abbas Araghchi: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ किया है कि वह किसी नए युद्ध की शुरुआत नहीं करना चाहता, लेकिन यदि उस पर हमला किया गया तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान का रुख पूरी तरह स्पष्ट है और देश अपनी संप्रभुता व राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

अराघची ने कहा कि तेहरान किसी टकराव की पहल नहीं करना चाहता, लेकिन किसी भी सैन्य कार्रवाई, दबाव या उकसावे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में सुरक्षा और कूटनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है।

इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र को निशाना बनाते हुए नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, दक्षिण और पूर्वी एशिया में करोड़ों डॉलर मूल्य की ईरानी एलपीजी (LPG) की बिक्री से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना

अमेरिका का आरोप है कि ईरानी गैस को उसकी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए ओमान की एलपीजी बताकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जा रहा था। इस मामले में कुल 12 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनमें 5 कंपनियां मार्शल आइलैंड्स, 4 संयुक्त अरब अमीरात और 1 चीन में स्थित हैं। इसके अलावा 6 जहाजों पर भी कार्रवाई की गई है, जिनमें 4 पनामा-ध्वज वाले टैंकर शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरान की सख्त चेतावनी के बाद क्षेत्रीय तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। हालांकि, दोनों पक्षों के बयानों से यह भी संकेत मिलता है कि फिलहाल प्रत्यक्ष युद्ध से बचने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ेंः

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…
Spread the love

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर