नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार TMC नेता जहांगीर खान, देश छोड़ने की फिराक में था; STF ने दबोचा

TMC Leader Jahangir Khan Arrested: पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और फलता विधानसभा सीट से पार्टी के पूर्व उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश में था, लेकिन STF ने उसे सीमा पार करने से पहले ही दबोच लिया।

कई मामलों में वांछित था जहांगीर खान

पुलिस सूत्रों के अनुसार जहांगीर खान लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, दंगा भड़काने और अन्य गंभीर अपराधों समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। यही वजह थी कि राज्य की कई एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।

टेक्निकल सर्विलांस से मिली बड़ी सफलता

STF को जहांगीर खान तक पहुंचने में तकनीकी निगरानी ने अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों ने उसके एक करीबी सहयोगी के मोबाइल फोन को ट्रैक किया, जिसके जरिए जांच एजेंसियों को उसके ठिकाने की जानकारी मिली। कई दिनों की निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद STF की टीम नेपाल सीमा के पास पहुंची और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि जहांगीर खान की गिरफ्तारी किस जगह से और कब की गई। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस की STF टीम गिरफ्तारी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः

खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला: NEET-CBSE गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग, SIR मुद्दे पर CJI को लिखेगा INDIA ब्लॉक

हाईकोर्ट से राहत खत्म होने के बाद बढ़ी मुश्किलें

जहांगीर खान को पहले कोलकाता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम सुरक्षा मिली हुई थी। हालांकि राहत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी और आखिरकार वह गिरफ्तारी से बच नहीं सका।

चुनाव के बाद से था लापता

हालिया विधानसभा चुनाव में TMC ने जहांगीर खान को फलता सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उसने अचानक चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आया और लगातार लापता बताया जा रहा था। उसकी गतिविधियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

IPS अधिकारी को धमकी देकर बटोरी थी सुर्खियां

बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान उस समय राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जब उसने वरिष्ठ IPS अधिकारी जय पाल शर्मा को कथित तौर पर धमकी दी थी। उस दौरान उसने फिल्म Pushpa: The Rise के चर्चित अंदाज में “झुकेंगे नहीं” कहकर बयान दिया था, जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

गिरफ्तारी के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

नेपाल सीमा से गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि STF जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी से जुड़े पूरे घटनाक्रम और आगे की जांच की जानकारी सार्वजनिक कर सकती है। वहीं विपक्षी दलों ने भी इस गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार और TMC पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः

ममता को बड़ा झटका! TMC के 20 सांसद NDA के साथ, स्पीकर को सौंपा समर्थन पत्र
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर