ममता को बड़ा झटका! TMC के 20 सांसद NDA के साथ, स्पीकर को सौंपा समर्थन पत्र

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में पार्टी के 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। सांसदों ने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर अलग संसदीय समूह के रूप में बैठने की मांग भी की है।

TMC की पूर्व नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को दावा किया कि 20 सांसदों ने NDA को समर्थन देने का फैसला किया है और इसकी जानकारी स्पीकर को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सांसदों के बीच विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

शताब्दी रॉय के घर हुई बागी सांसदों की बैठक

PTI के मुताबिक, TMC सांसद शताब्दी रॉय के आवास पर बागी सांसदों की बैठक हुई। बैठक में जून मालिया, बापी हलदर, अबू ताहिर खान और असित कुमार मल समेत कई सांसद मौजूद रहे। इस दौरान बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी सांसदों से मिलने पहुंचे।

इससे पहले सोमवार दोपहर 11 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की थी। वहां भी शुभेंदु अधिकारी ने सांसदों से मुलाकात की।

लोकसभा में TMC के फिलहाल 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। इससे पहले 3 जून को पश्चिम बंगाल के 80 में से 58 विधायकों के अलग गुट बनाने का दावा सामने आया था। इस गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना था।

देर रात हुई बैठक की तस्वीर आई सामने

PTI के अनुसार, रविवार देर रात दिल्ली के एक अज्ञात स्थान पर TMC के 20 सांसदों की अनौपचारिक बैठक हुई थी। बैठक में पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर असंतोष जताया गया।

सोमवार को इस बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें कई सांसद एक टेबल के आसपास बैठे दिखाई दिए। बताया गया कि बैठक के दौरान फोटो खींचे जाने को लेकर कुछ सांसदों के बीच बहस भी हुई थी। तस्वीर में राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे भी नजर आए।

सुखेंदु शेखर ने छोड़ी पार्टी और राज्यसभा सदस्यता

TMC के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे ने सोमवार सुबह राज्यसभा सदस्यता और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। अपने त्यागपत्र में उन्होंने ममता बनर्जी के 15 वर्षों के शासन पर सवाल उठाते हुए इसे पार्टी की मौजूदा स्थिति का कारण बताया और भाजपा की तारीफ की।

ये भी पढ़ेंः 

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सुखेंदु शेखर का कार्यकाल 2029 तक था। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उनकी सीट रिक्त हो गई है, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा सकता है।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर कई नेता ममता बनर्जी की कार्यशैली से नाराज हैं और पार्टी मनमाने ढंग से चलाई जा रही थी।

ऋतब्रत बोले- सुखेंदु की बात काफी हद तक सही

TMC के बागी विधायक और अलग गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि सुखेंदु शेखर की बातें काफी हद तक सही हैं। उन्होंने कहा कि संसद कोई क्विज खेलने की जगह नहीं है और राज्यसभा के कामकाज को लेकर सुखेंदु की चिंताएं जायज हैं।

इस बीच, TMC ने विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के स्पीकर के फैसले को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले में अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।

काकोली घोष बोलीं- मैं अब भी चीफ व्हिप हूं

काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि वह अभी भी लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों ने सामूहिक रूप से NDA का समर्थन करने का निर्णय लिया है और उनका मानना है कि यही जनता के जनादेश के अनुरूप है।

काकोली घोष 27 मई को TMC छोड़ चुकी हैं, हालांकि उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

महुआ मोइत्रा का बागी सांसदों पर हमला

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर बागी सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि 2024 में इन सांसदों को TMC के टिकट पर जनता ने चुना था और यह जनादेश NDA के लिए नहीं था।

उन्होंने सांसद यूसुफ पठान का नाम लेते हुए कहा कि यदि वह दिल्ली जा रहे हैं तो जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें। महुआ ने कहा कि जिले की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जिताया है और उन्हें जनता के विश्वास का सम्मान करना चाहिए।

इससे पहले 4 जून को एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी, सौरव गांगुली के जरिए यूसुफ पठान पर सांसद पद छोड़ने का दबाव बना रही हैं। हालांकि 6 जून को सौरव गांगुली और यूसुफ पठान दोनों ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज में जलते जहाज से 24 भारतीयों का रेस्क्यू, ईरान बोला- फिलहाल नहीं करेंगे हमला; भारत ने जारी की एडवाइजरी

Related Posts

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

Bihar Police Recruitment Exam: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन…

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

Assam Aadhaar Card Rules: असम सरकार ने राज्य में आधार कार्ड बनवाने के नियमों को और सख्त कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला अवैध घुसपैठ को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट

रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

रविवार को होगा अमेरिका-ईरान शांति समझौता! ट्रंप बोले- खुल जाएगा होर्मुज, नहीं देंगे एक भी डॉलर

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत; राजस्थान, बिहार और यूपी के परिवारों में पसरा मातम

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत; राजस्थान, बिहार और यूपी के परिवारों में पसरा मातम

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर