मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकाई वैन, उज्जैन के बड़नगर में विस्फोट का VIDEO वायरल; 4 पर FIR दर्ज

Ujjain Muharram Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान किए गए एक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट जैसा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मामले में पुलिस ने आयोजक समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से हवा में लटकाया गया। वाहन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते नजर आए। इसके बाद वाहन में जोरदार धमाका हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में जिस वैन का इस्तेमाल किया गया, उस पर “ले फिर आ गए” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अलग-अलग प्रकार के करतब और विस्फोट जैसे प्रदर्शन दिखाई दे रहे हैं।

घटना के वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरि ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से गलत संदेश जा सकता है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने भी जिला प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या इस तरह की गतिविधियों की अनुमति दी गई थी।

ये भी पढ़ेंः 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, टिन्नू यादव समेत 8 नामजद; चंपत राय का नाम नहीं

मामले में पुलिस ने आयोजक शोएब खान, वाहन पर झंडे लहराने वाले तालीम खान और जाहिद खान, तथा क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 125, 285, 286 और 287 के तहत मामला दर्ज किया है।

उज्जैन के एडिशनल एसपी करनदीप सिंह ने बताया कि मोहर्रम जुलूस की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई थी, लेकिन किसी भी प्रकार के विस्फोटक प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विभिन्न अखाड़ों के बीच आकर्षक प्रदर्शन दिखाने की प्रतिस्पर्धा रहती है, जिसके चलते ऐसे आयोजन किए जाते हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि किसी शक्तिशाली विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। वाहन में दीपावली के दौरान उपयोग किए जाने वाले कई रॉकेट एक साथ चलाए गए थे। वैन के कांच बंद होने के कारण अंदर गैस का दबाव बढ़ गया और बाद में कांच टूटने से विस्फोट जैसा दृश्य दिखाई दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटकों से भारी तबाही
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग