America 250 Celebration: अमेरिका अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर देश के सभी 50 राज्यों में भव्य परेड, सैन्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक कॉन्सर्ट, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और आतिशबाजी का आयोजन किया जा रहा है। फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी इस उत्सव के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं, जहां लाखों लोग समारोह में शामिल हो रहे हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी में देश के इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी का आयोजन होगा। प्रशासन का दावा है कि यह स्वतंत्रता दिवस के इतिहास का सबसे भव्य कार्यक्रम होगा।
Nerves of steel!
The U.S. Air Force Thunderbirds flew just inches apart during a breathtaking flyover above the National Mall in Washington, D.C. pic.twitter.com/N3lpCfiZJ4
— Fox News (@FoxNews) July 5, 2026
फिलाडेल्फिया बना समारोह का केंद्र
अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन की जन्मस्थली माने जाने वाले फिलाडेल्फिया में दोपहर 12 बजे ऐतिहासिक परंपरा के तहत घंटियां बजाई गईं। इंडिपेंडेंस मॉल में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज, डिजिटल विजुअल्स और ऐतिहासिक प्रस्तुतियां दिखाई गईं। हजारों लोगों ने देशभक्ति कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लिया।
न्यूयॉर्क से लेकर कैलिफोर्निया तक उत्सव
न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, शिकागो, बोस्टन, मियामी और अन्य प्रमुख शहरों में भी परेड, लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट, एयर शो और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई शहरों में ऐतिहासिक इमारतों को विशेष रोशनी से सजाया गया है और राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में प्रकाश सज्जा की गई है।
ये भी पढ़ेंः
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़: लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर, एक पहलगाम हमले के बाद जारी हिट लिस्ट में था
खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़
मौसम विभाग ने कई इलाकों में भीषण गर्मी और खराब मौसम की आशंका जताई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग समारोहों में शामिल हुए। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और लाखों पर्यटकों के पहुंचने को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं तैनात की गई हैं।
क्यों खास है 4 जुलाई?
4 जुलाई 1776 को उत्तरी अमेरिका की 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस (Declaration of Independence) पर हस्ताक्षर कर ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी। इसी ऐतिहासिक दिन को अमेरिका हर वर्ष इंडिपेंडेंस डे (स्वतंत्रता दिवस) के रूप में मनाता है।
इस बार 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे राष्ट्रीय समारोह को “America 250” नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य अमेरिकी इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्रता की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
250वीं वर्षगांठ को देखते हुए पूरे अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। प्रमुख शहरों, सरकारी भवनों और समारोह स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन, सीसीटीवी, अतिरिक्त सुरक्षा बल और आपातकालीन टीमें तैनात की गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ेंः





