अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रंप बोले- हर हमले का 20 गुना जवाब देंगे

America Attacks Iran: अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। हमलों में बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयरस्ट्राइक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान अमेरिका पर कोई हमला करता है तो उसका जवाब “20 गुना अधिक ताकत” से दिया जाएगा।

ट्रंप बोले- ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन भरोसा नहीं

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने हाल ही में अमेरिका से संपर्क कर समझौते की इच्छा जताई थी।

उन्होंने कहा,

“वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे समझौते का पालन करेंगे। यही सबसे बड़ी समस्या है।”

ये भी पढ़ेंः

ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म: ट्रंप बोले- आज रात फिर होगा बड़ा हमला, होर्मुज तनाव के बाद 80 ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक

खामेनेई के आधिकारिक आवास का वीडियो जारी

ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आधिकारिक आवास परिसर का वीडियो जारी किया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो हालिया अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले के बाद का है।

वीडियो में इमाम खुमैनी हुसैनिया और उससे जुड़े परिसर के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई देते हैं। यह परिसर खामेनेई के आधिकारिक आवास का हिस्सा माना जाता है।

ट्रंप बोले- ईरान की हिट लिस्ट में मेरा नाम सबसे ऊपर

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगातार सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि ईरानियों की कथित “हिट लिस्ट” में उनका नाम सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा,

“संभव है कि यह खतरनाक उड़ान हो। ये लोग खतरनाक हैं। मुझे हर समय खतरा रहता है।”

मजाकिया अंदाज में उन्होंने पत्रकारों से कहा,

“अगर मुझे कुछ हुआ तो आपको भी होगा, शायद आपको अपना पेशा बदलने के बारे में सोचना पड़े।”

बहरीन में अलर्ट, ईरानी हमले की आशंका

बहरीन के गृह मंत्रालय ने चेतावनी के सायरन बजने की पुष्टि की है। प्रशासन ने नागरिकों और विदेशी निवासियों से शांत रहने तथा निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

बहरीन में अमेरिका का एक बड़ा सैन्य अड्डा मौजूद है। ऐसे में क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों की फांसी बरकरार, गुजरात हाईकोर्ट ने 11 की उम्रकैद भी कायम रखी
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग