बस्ती में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, निर्माण रोकने की मांग

Ethanol Factory Protest: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की भानपुर तहसील के दसिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर फैक्ट्री निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट से क्षेत्र में भूजल स्तर पर गंभीर असर पड़ सकता है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में पानी की खपत होगी, जिससे पहले से गिर रहे भूजल स्तर में और गिरावट आएगी। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी और आम लोगों के सामने पेयजल का संकट भी पैदा हो सकता है।

जितेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित फैक्ट्री से करीब 200 मीटर की दूरी पर दो सरकारी स्कूल स्थित हैं। उनका कहना है कि प्लांट से निकलने वाले धुएं, रासायनिक उत्सर्जन और दुर्गंध का असर स्कूली बच्चों के साथ-साथ आसपास के 14-15 गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; अमेरिका ने तीसरी रात भी ईरान पर किए एयरस्ट्राइक

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री निर्माण शुरू करने से पहले न तो स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई कराई गई और न ही ग्रामवासियों की सहमति ली गई। उनका कहना है कि बिना स्थानीय लोगों की राय के निर्माण कार्य शुरू करना जनभावनाओं की अनदेखी है।

सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन यदि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन, पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य से समझौता किया जाता है तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में संजय यादव, राकेश कुमार, अरमान खान, विवेक चौधरी, विकास यादव, शिवसहाय चौधरी, कमल यादव, रंजीत चौहान, आशीष प्रजापति, मनोज चौहान, शशि जॉन, हितेश कुमार, रजनीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- होर्मुज की सुरक्षा अमेरिका करेगा, जहाजों पर 20% टैक्स लगेगा; ईरान ने कहा- किसी भी दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग