‘साइड हटने को कहा था…’, गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई ने बताई पूरी वारदात

Ghaziabad Road Rage Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मामूली हॉर्न बजाने का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। रविवार देर रात रतिराम कॉलोनी में बाइक से लौट रहे 25 वर्षीय युवक विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उसका छोटा भाई गौरव भी साथ था, जिसे भी गोली लगी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के पिता और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सोनू अभी फरार है।

रिश्तेदारों को छोड़कर लौट रहे थे दोनों भाई

मृतक विपिन कुमार शाहदरा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह अपने छोटे भाई गौरव के साथ पड़ोसी पवन के घर आयोजित एक पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद पवन के रिश्तेदारों को रास्ता नहीं पता था, इसलिए विपिन, गौरव और दो अन्य युवक उन्हें बाइक से लोनी बॉर्डर की नहर पुलिया तक छोड़ने गए।

रिश्तेदारों को छोड़कर जब सभी वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवक सड़क पर खड़े मिले। बाइक निकालने के लिए विपिन ने हॉर्न बजाकर उनसे साइड देने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

‘तुम हमें जानते नहीं हो क्या?’ कहकर निकाल ली पिस्टल

घायल गौरव ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उनके भाई ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने को कहा, सामने खड़े युवकों ने गुस्से में कहा, “तुम हमें जानते नहीं हो क्या?” इसके बाद मुख्य आरोपी सोनू ने पिस्टल निकाल ली और बिना कुछ सोचे-समझे फायरिंग शुरू कर दी।

गौरव ने बताया कि पहली गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने विपिन पर दो और गोलियां चलाईं। एक गोली उसकी शर्ट की जेब में रखे मोबाइल फोन पर लगी, जबकि दूसरी गोली पेट में जा धंसी। गोली लगते ही विपिन सड़क पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ेंः

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 15-20 जुलाई के बीच PIB के सामने होगा प्रेजेंटेशन

छोटा भाई बोला- मेरी आंखों के सामने भाई को मार दिया

गौरव ने बताया कि पूरी घटना उसकी आंखों के सामने हुई। उसने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक जान बचाकर भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विपिन को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दोस्त ने भी बताई घटना

विपिन के दोस्त पवन ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर पार्टी थी और रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए सभी नहर पुलिया तक गए थे। लौटते समय रास्ते में खड़े युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान सोनू ने विपिन पर गोली चला दी। पहली गोली लगने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने दूसरी गोली भी चला दी।

फैक्ट्री में करता था नौकरी

मृतक विपिन कुमार शाहदरा की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। परिवार के मुताबिक वह मेहनत-मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

मृतक के भाई आजाद प्रजापति की तहरीर पर लोनी बॉर्डर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू के पिता ब्रहमपाल, निवासी बेहटा हाजीपुर, और उसकी पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी सोनू अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस का क्या कहना है?

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद केवल हॉर्न बजाने और रास्ता देने की बात को लेकर शुरू हुआ था, जो कुछ ही मिनटों में गोलीबारी और हत्या में बदल गया।

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

बस्ती में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, निर्माण रोकने की मांग

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग