अमेरिका का चौथे दिन भी ईरान पर हमला, ट्रंप की चेतावनी- समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

America Airstrikes on Iran: अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह अभियान करीब सात घंटे तक चला, जिसमें फाइटर जेट, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों की मदद से ईरान के मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन बेस, नौसैनिक संसाधनों और तटीय रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया गया। साथ ही ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी भी शुरू कर दी गई है।

ट्रंप की चेतावनी- समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक वह बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले सप्ताह ईरान के बिजलीघरों और पुलों को भी निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर समझौता नहीं किया, तो वहां कुछ नहीं बचेगा।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने से भी पीछे नहीं हटेगा और इसके लिए सहयोगी देशों की मदद ली जा सकती है। उनका कहना था कि ईरान केवल ताकत की भाषा समझता है और उससे बातचीत का एकमात्र तरीका सैन्य दबाव है।

ईरान का दावा- कुवैत में अमेरिकी सैन्य गोदाम पर ड्रोन हमला

ईरान ने दावा किया है कि उसके एक ड्रोन ने कुवैत में अमेरिकी सेना के एक सैन्य गोदाम को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर इस हमले का कथित वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ेंः

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी करार, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में 6 आरोपी बरी

बहरीन और कुवैत पर मिसाइल-ड्रोन से फिर हमला 

अमेरिका के लगातार हमलों और समुद्री नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने बुधवार तड़के बहरीन और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। बहरीन में मिसाइल अलर्ट सायरन बजाए गए, जबकि कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया।

दक्षिणी ईरान में नए हवाई हमले

अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय शहर सीरिक समेत कई इलाकों में नए हवाई हमले किए। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हमलों के बाद कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और तटीय इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है।

CENTCOM का दावा- 7 घंटे तक चला सैन्य अभियान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान फाइटर जेट, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों की मदद से ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। अमेरिकी सेना का दावा है कि इस अभियान में मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन बेस, नौसैनिक संसाधन और तटीय रक्षा प्रणाली को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

23 साल बाद इराक से सेना हटाएगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका 30 सितंबर तक इराक से अपनी सेना पूरी तरह वापस बुला लेगा। उन्होंने कहा कि अब इराक में सैन्य मौजूदगी की जरूरत नहीं है और भविष्य में अमेरिका का फोकस इराक के साथ आर्थिक और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर रहेगा। वहीं, इराकी प्रधानमंत्री ने भी पुष्टि की कि तय समयसीमा के भीतर अमेरिकी सैनिक देश छोड़ देंगे, जबकि अमेरिकी कंपनियां इराक में अपना काम जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज स्ट्रेट पर टोल नहीं लगेगा: 24 घंटे में ट्रम्प ने बदला फैसला, ईरान का तंज- ‘हम तो कम वसूलेंगे’

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग