अमेरिका ने फिर किया ईरान पर एयरस्ट्राइक, जवाब में तेहरान का बहरीन-कुवैत पर मिसाइल हमला

America Iran Airstrike: अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एक और बड़े पैमाने की एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस अभियान में मिसाइल लॉन्च साइट, एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, तटीय निगरानी ठिकानों और सिस्तान-बलूचिस्तान स्थित 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया गया।

अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जबकि जॉर्डन ने अपनी वायु रक्षा प्रणाली से तीन ईरानी मिसाइलों को मार गिराने की जानकारी दी।

इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका पीछे नहीं हटता है तो ईरान बड़े सैन्य टकराव के लिए तैयार है। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मध्य-पूर्व से तेल और गैस के निर्यात को भी रोका जा सकता है।

ईरान का दावा- कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल-ड्रोन हमला

IRGC ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमला किया। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, ‘नस्र-2’ अभियान के आठवें चरण में C-RAM अर्ली वार्निंग रडार और अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। IRGC ने आरोप लगाया कि अमेरिका कुवैत की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमलों के लिए कर रहा है।

कुवैत बोला- एयर डिफेंस ने ड्रोन हमलों को नाकाम किया

वहीं, कुवैत की सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन ड्रोन हमलों का सफलतापूर्वक जवाब दिया। सेना के अनुसार, लोगों को सुनाई देने वाले विस्फोट एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को मार गिराने के कारण हुए। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा और एहतियाती निर्देशों का पालन करें।

ईरान का दावा- जॉर्डन के अल-अजराक बेस पर भी हमला

ईरानी सेना ने दावा किया कि ऑपरेशन ‘साएकेह’ (थंडरबोल्ट) के नौवें चरण के तहत जॉर्डन स्थित अमेरिकी अल-अजराक सैन्य अड्डे पर कामिकाज़े ड्रोन से हमला किया गया। ईरान के अनुसार, इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना के संचार ढांचे और ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि यह हमला हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका का चौथे दिन भी ईरान पर हमला, ट्रंप की चेतावनी- समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

ट्रंप बोले- ईरान ने अमेरिकी नागरिक को रिहा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने दिसंबर 2024 से हिरासत में बंद एक अमेरिकी नागरिक को रिहा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कदम को “सद्भावना का संकेत” बताया, हालांकि रिहा किए गए व्यक्ति की पहचान और रिहाई की शर्तों का खुलासा नहीं किया।

 

CENTCOM ने नए हमलों की पुष्टि की

CENTCOM ने बताया कि ताजा एयरस्ट्राइक में बंदर अब्बास सहित कई रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया गया। इससे पहले ग्रेटर तुंब द्वीप पर 90 मिनट तक चले सैन्य अभियान में तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

ट्रंप के सामने सैन्य विकल्प

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान और तेज करने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इनमें एयरस्ट्राइक का दायरा बढ़ाना, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी द्वीपों पर अमेरिकी सैनिक उतारना और पिकऐक्स माउंटेन परमाणु स्थल पर संभावित हमला शामिल है। हालांकि अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है और कूटनीतिक समाधान का विकल्प भी खुला रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज स्ट्रेट पर टोल नहीं लगेगा: 24 घंटे में ट्रम्प ने बदला फैसला, ईरान का तंज- ‘हम तो कम वसूलेंगे’
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग