PM Residence Protest: नई दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
#WATCH | Delhi: Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others hold a protest at Lok Kalyan Marg, demanding the resignations of Prime Minister and Education Minister Dharmendra… pic.twitter.com/6YOl99JZ6l
— ANI (@ANI) July 21, 2026
#WATCH | Delhi: Congress MPs including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal and others hold a protest at Lok Kalyan Marg, demanding the Prime Minister’s resignation. pic.twitter.com/UGi0nlDQjv
— ANI (@ANI) July 21, 2026
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था और राहुल गांधी समेत सभी नेता प्रधानमंत्री आवास से करीब 100 मीटर की दूरी तक पहुंचने के बाद ही मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।
#WATCH दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते…” pic.twitter.com/AsiPpSmt4R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
सुखजिंदर रंधावा बोले- सांसदों के साथ गुंडागर्दी हो रही है
प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “यह गुंडागर्दी है। जब सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो छात्रों के साथ क्या होगा?”
VIDEO | Delhi: “This is gundagardi (Hooliganism)’. If MPs are treated this way, what will happen to students?” says Congress leader Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC), after being detained while protesting outside Prime Minister Narendra Modi’s official residence at 7,… https://t.co/C8iPCBwwSu pic.twitter.com/eyQsFz534V
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
चरणजीत चन्नी बोले- छात्रों की आवाज नहीं सुन रही सरकार
प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “सरकार छात्रों की बात नहीं सुन रही। यह पूरी तरह गुंडागर्दी और तानाशाही रवैया है।”
VIDEO | Delhi: While protesting outside Prime Minister Narendra Modi’s official residence at 7, Lok Kalyan Marg, Congress MP Charanjit Singh Channi says, “They (the government) don’t listen to the students. This is gundagardi, sheer hooliganism. This is nothing short of… pic.twitter.com/lvxWYGqtfh
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं
दिल्ली का लोक कल्याण मार्ग अत्यंत संवेदनशील वीवीआईपी क्षेत्र है, जहां प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास स्थित है। यहां आमतौर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती। इस इलाके में अक्सर बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू रहती है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने या मार्च निकालने पर रोक रहती है। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा एसपीजी, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जिम्मे होती है।
VIDEO | Delhi: Kerala CM VD Satheesan joins the Congress protest being held at Lok Kalyan Marg.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Delhi pic.twitter.com/KuV27Co8Uc
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
VIDEO | Delhi: Protesters clash with the police during the protest at Lok Kalyan Marg.
Congress leader Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) says, “This is hooliganism. You (referring to Delhi police) people beat children. This government arrests those who ask for justice.”
(Full… pic.twitter.com/mLpgYortZZ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी
इधर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। हजारों प्रदर्शनकारी यहां जुटे हुए हैं। एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल के भी कुछ देर बाद प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना जताई गई।
#Watch | Thousands of people regrouped at the CJP protest site in Jantar Mantar.
Video: Nikhil M. Babuhttps://t.co/QNJ2OV0tVo pic.twitter.com/pyPS1QLnGK
— The Hindu (@the_hindu) July 21, 2026
ये भी पढ़ेंः
सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड: 7 मजदूरों की मौत, 16 को सुरक्षित निकाला गया; अन्य की तलाश जारी, मीथेन गैस से रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल
दीपके बोले- अब सरकार को हमारे पास आना होगा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें वही हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सोनम वांगचुक समेत सभी प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई। उन्होंने कहा,
“यह लंबी लड़ाई है। अब हम सरकार के पास नहीं जाएंगे, सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा।”
VIDEO | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “Our demands remain the same: the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, ₹1 crore in compensation for the families of the victims, and the immediate ‘release’ of Sonam Wangchuk and all… pic.twitter.com/qZ8stXcO3x
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
दीपके बोले- पुलिस कार्रवाई के बाद वांगचुक ने अनशन जारी रखने का फैसला किया
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि सोनम वांगचुक 23वें दिन अनशन खत्म करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। दीपके ने कहा कि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे अनशन से उनकी जान और अंगों को गंभीर खतरा हो सकता है।
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “…Yesterday, Sonam Wangchuk was about to end his hunger strike. We had persuaded him with great difficulty. Yesterday was the 23rd day of his hunger strike, and we had convinced him with great difficulty to break… pic.twitter.com/vv5e6sAoS0
— IANS (@ians_india) July 21, 2026
घायल पुलिसकर्मी का दावा- प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके
संसद मार्च के दौरान घायल दिल्ली पुलिस के जवान नवीन ओला ने आरोप लगाया कि भीड़ बेकाबू हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। उन्होंने बताया कि उनके सिर में चोट लगी, जबकि कई महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आईं।
Delhi: Delhi Police personnel Naveen Ola, who was injured during the CJP protest march towards Parliament, says, “The crowd became unruly, and we sustained injuries while trying to control the situation, including the children and women present. They started pelting stones at us,… pic.twitter.com/noaHTM9PPB
— IANS (@ians_india) July 21, 2026
दिल्ली पुलिस का दावा- प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, इसलिए बल प्रयोग करना पड़ा
दिल्ली पुलिस के एसीपी जगदेव सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी और भीड़ काफी उग्र थी। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को 100 से अधिक बार चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एसीपी के अनुसार, घटना में दिल्ली पुलिस, RAF और CAPF के 200 से अधिक जवान घायल हुए, जबकि महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी सुरक्षित निकाला गया।
VIDEO | Delhi: On the CJP protest and violence row, ACP Jagdev Singh says, “The crowd that gathered here was unruly and had not taken any permission from the authorities for the protest. Parliament is not a place where we could allow such a mob to reach. More than 200 policemen,… pic.twitter.com/iSAQNCqPN4
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने की मंजूरी
दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने निर्देश दिया कि सफदरजंग अस्पताल वांगचुक की पूरी मेडिकल फाइल मेदांता को सौंपे और वहां डॉक्टरों का एक विशेष पैनल उनके इलाज की निगरानी करे।
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल में उन्हें नजरबंद जैसी स्थिति में रखा गया था, ताकि वे बाहरी लोगों से न मिल सकें।
#WATCH | Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, says, “I thank Delhi High Court for favourably disposing of this matter. In India, a democratic citizen has the right to choose his choice of doctor and hospital and treatment. Here, we had trust deficit because of the… pic.twitter.com/CfhhCkZJYM
— ANI (@ANI) July 21, 2026
विपक्ष का सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और इसे सरकार की विफलता बताया।
VIDEO | Delhi: Speaking on the CJP protest, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, “Students and young people were lathi-charged, tear gas was used, and the government is being discredited. Doctors have said that many students arrived with serious head injuries. Is this what the… pic.twitter.com/oGTUbC2yLh
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
केजरीवाल बोले- छात्रों पर झूठे केस दर्ज किए गए
CJP प्रदर्शन में घायल छात्रों से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार संदेश मिल रहे हैं कि कई छात्रों के खिलाफ झूठी FIR भी दर्ज की गई हैं।
VIDEO | Delhi: After meeting those injured during the July 20 Cockroach Janta Party (CJP) protest over the NEET issue, AAP national convenor Arvind Kejriwal says, “I have been receiving messages on social media that many people believe their children were picked up by the police… pic.twitter.com/j6TJwNOok2
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि देश और राजधानी से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि संसद इन विषयों पर चर्चा का मंच नहीं होगी, तो फिर कौन होगा।
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Congress MP Shashi Tharoor says, “We have several issues that are burning up the nation, including this capital city. We’ve seen what happened yesterday. And in these circumstances, if Parliament is not the forum to discuss them, then what is… pic.twitter.com/GmgrmwEVPL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
निशिकांत दुबे बोले- युवाओं का भरोसा पीएम मोदी पर है
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि CJP से जुड़े कई लोग पहले CAA विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके भविष्य में भीम आर्मी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सर्वोत्तम कानूनी कदम उठाएगी।
BJP MP Nishikant Dubey-
“Youth of India trusts PM Modi.
Yesterday at Ashok Road, 100 people in these protests took selfie with me and said they trust PM Modi.
People around Abhijeet Dipke were part of CAA protest.
In JP’s Andolan also leader like Lalu Yadav were created.… pic.twitter.com/MG9X8n5Agb
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 21, 2026
साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लोकपाल लागू नहीं किया, इसलिए सड़क पर दिए गए उनके बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः






