भारत-ईरान व्यापार पर अमेरिका की नजर, रूबियो बोले- डील की जानकारी नहीं; SCO में मोदी-पजशकियान मिले थे

India Iran Trade Deal: भारत और ईरान के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों के बीच अमेरिका ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि उन्हें भारत और ईरान के बीच किसी नई ट्रेड डील पर बातचीत की जानकारी नहीं है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने SCO समिट के दौरान मुलाकात की है।

मोदी और पजशकियान की बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार बढ़ाने और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। भारत ने ईरान के साथ अपने पुराने संबंधों को आगे बढ़ाने और आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों को शामिल करने पर जोर दिया।

ईरान की मदद करने वाले देशों को अमेरिका की चेतावनी

रूबियो ने चेतावनी दी है कि अगर कोई देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करता है या उसके साथ ऐसे आर्थिक लेनदेन करता है, जिससे ईरान को फायदा पहुंचता है, तो अमेरिका उस देश या संबंधित संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगा सकता है।

अमेरिका ने ईरान की आर्थिक गतिविधियों पर दबाव बढ़ाने के लिए डिजिटल एसेट्स, टेक्नोलॉजी, सोना, एविएशन और शिपिंग जैसे क्षेत्रों को भी निशाने पर लिया है। अमेरिकी प्रशासन का उद्देश्य ईरान की आय के स्रोतों को सीमित करना और उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाना है।

रूबियो बोले- ईरान को प्रतिबंधों से बचाने वाले देशों पर भी लगेगा बैन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि किसी भी देश को ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ऐसे तंत्र बनाने में ईरान की मदद नहीं करनी चाहिए, जिनके जरिए वह राजस्व जुटाकर उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सके। रूबियो ने चेतावनी दी कि अगर कोई देश ऐसा करता है, तो अमेरिका को उस पर भी प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और ईरान के बीच किसी नई ट्रेड डील पर बातचीत की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः  नेपाल बाढ़ में 1,225 मौतें, 4,700 से ज्यादा लापता; PM बालेन शाह ने भारत को कहा धन्यवाद- बोले, सही समय पर पड़ोसी देशों ने पहुंचाई मदद

भारत की 4 कंपनियां भी अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में

अमेरिका पहले ही ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े आरोपों में भारत की चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इनमें पोर्टीज पार्टनर्स, सदाशिवा ओवरसीज, पीपी सॉफ्टटेक और प्रकृति इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया शामिल हैं।

अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद या उन्हें भारत लाने में भूमिका निभाई। अमेरिका के मुताबिक, इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान की तेल से होने वाली कमाई को रोकना और उससे जुड़े कारोबारी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाना है।

भारत ने कूटनीति और व्यापार जारी रखने पर दिया जोर

SCO बैठक के दौरान भारत ने पश्चिम एशिया के तनाव का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए करने की बात दोहराई। भारत ने शांति और स्थिरता के साथ-साथ समुद्री रास्तों से व्यापार की स्वतंत्रता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

दोनों नेताओं ने व्यावसायिक जहाजों, समुद्री मार्गों, नाविकों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पजशकियान को 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया है।

ये भी पढ़ेंः राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, गोविंद देव गिरि को महासचिव की जिम्मेदारी

Spread the love

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “भारत-ईरान व्यापार पर अमेरिका की नजर, रूबियो बोले- डील की जानकारी नहीं; SCO में मोदी-पजशकियान मिले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं