चैट-GPT और क्लाउड दुनियाभर में डाउन: हजारों यूजर्स परेशान, लॉगिन से लेकर पुरानी चैट तक नहीं हो रही लोड

ChatGPT and Claude Down Worldwide: AI चैटबॉट चैट-GPT और क्लाउड गुरुवार शाम भारत समेत दुनियाभर में अचानक डाउन हो गए। दोनों प्लेटफॉर्म में आई तकनीकी समस्या के चलते बड़ी संख्या में यूजर्स को सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। कई यूजर्स ने लॉगिन नहीं होने, जवाब नहीं मिलने और पुरानी चैट लोड नहीं होने की शिकायत की।

ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर चैट-GPT को लेकर अमेरिका में 36 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। सबसे ज्यादा शिकायतें रात 8:41 बजे सामने आईं। भारत में भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के डाउन होने की जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, चैट-GPT से जुड़ी शिकायतों में करीब 81% यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में, 8% को लॉगिन करने में और 6% को वेबसाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने बताया कि उनकी पुरानी चैट हिस्ट्री लोड नहीं हो रही थी।

क्लाउड के लिए भी हजारों शिकायतें

चैट-GPT के साथ-साथ AI प्लेटफॉर्म क्लाउड भी आउटेज का शिकार हुआ। अमेरिका में क्लाउड को लेकर 37 हजार से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत की। भारत में भी यूजर्स ने क्लाउड की सेवाओं में खराबी की रिपोर्ट की।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, क्लाउड को लेकर 7,500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी थीं। इनमें करीब 50% यूजर्स ने क्लाउड कोड, 24% ने क्लाउड चैट और 19% ने ऐप से जुड़ी परेशानी बताई।

ये भी पढ़ेंः भारत पर नए टैरिफ लगाएगा अमेरिका, रूसी तेल आयात पर भारत ने दिखाया आईना

कंपनियां समस्या दूर करने में जुटीं

आउटेज के बीच यूजर्स को AI प्लेटफॉर्म पर काम करने में परेशानी हुई। खासकर उन लोगों का काम प्रभावित हुआ, जो चैट-GPT या क्लाउड का इस्तेमाल कंटेंट, कोडिंग, रिसर्च और दूसरे प्रोफेशनल कामों के लिए करते हैं।

कंपनी के स्टेटस पेज पर बताया गया कि टीम समस्या को ठीक करने पर काम कर रही है। हालांकि, आउटेज की वजह और सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने के समय को लेकर तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी।

क्या होता है आउटेज?

आउटेज उस स्थिति को कहा जाता है, जब कोई वेबसाइट, ऐप या ऑनलाइन सर्विस अचानक काम करना बंद कर देती है या यूजर्स को उसकी सेवाओं तक पहुंच नहीं मिलती। आउटेज कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है। इसके पीछे सर्वर की खराबी, नेटवर्क समस्या, तकनीकी गड़बड़ी, मेंटेनेंस या अचानक बढ़ा हुआ ट्रैफिक जैसे कारण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः भारत-ईरान व्यापार पर अमेरिका की नजर, रूबियो बोले- डील की जानकारी नहीं; SCO में मोदी-पजशकियान मिले थे

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “चैट-GPT और क्लाउड दुनियाभर में डाउन: हजारों यूजर्स परेशान, लॉगिन से लेकर पुरानी चैट तक नहीं हो रही लोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं