FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

Pakistan Increases Masood Azhar Bounty: पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। 2021 में FIA ने उस पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब अक्टूबर में FATF की बैठक होने वाली है। ऐसे में मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से की गई इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई दिखाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा है नाम

मसूद अजहर का नाम भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। वह भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का आरोपी है। जैश-ए-मोहम्मद को भारत के अलावा अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

2021 में पाकिस्तान ने कहा था- अफगानिस्तान भाग गया

पाकिस्तान ने 2021 में दावा किया था कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और वह अफगानिस्तान चला गया है। इसके बाद FIA ने उसे अपनी रेड बुक में भगोड़ा घोषित करते हुए 50 लाख रुपए का इनाम रखा था। अब इस राशि को बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

कंधार विमान हाईजैक के बाद रिहा हुआ था मसूद

मसूद अजहर 1994 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के कंधार हाईजैक के दौरान अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई की मांग की थी।

31 दिसंबर 1999 को भारत ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षित रिहाई के बदले मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा किया था। इसके बाद मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की।

FATF बैठक से पहले कार्रवाई क्यों महत्वपूर्ण?

पाकिस्तान पहले FATF की ग्रे लिस्ट में रह चुका है। उस दौरान उस पर आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था। अक्टूबर 2022 में FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया था।

अब FATF की आगामी बैठक से पहले मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा पाकिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है। इससे पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह संदेश देने की कोशिश कर सकता है कि वह आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कदम उठा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के सदस्यों की मौत

22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। बहावलपुर में हुई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, भतीजा, भतीजे की पत्नी, एक भतीजी और उसके पांच बच्चे शामिल थे। हमले के समय मसूद अजहर मौके पर मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ेंः BRICS : वॉल स्ट्रीट में संक्षिप्त नाम से वैश्विक शक्ति केंद्र तक, अमेरिका को युरोप से अलग-थलग करने की रणनीति ?

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं