ट्रंप बोले- ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार, अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

Donald Trump: अमेरिका में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को देश में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 6 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई। पिछले सप्ताह यह कीमत करीब 5.85 डॉलर प्रति गैलन थी। वहीं, पिछले साल इसी समय डीजल लगभग 3.71 डॉलर प्रति गैलन बिक रहा था। यानी एक साल में इसकी कीमत में करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप के मुताबिक, रूस में तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों का असर ईंधन बाजार पर पड़ रहा है।

ट्रंप ने जेलेंस्की के सामने उठाया मुद्दा

आयरलैंड दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ज़ेलेंस्की के सामने डीजल की कीमतों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से रूस में डीजल उत्पादन से जुड़ी सुविधाओं पर हमले रोकने को कहा।

ट्रंप का दावा है कि रूस की रिफाइनरियों और ईंधन से जुड़ी दूसरी जगहों पर यूक्रेन के हमलों का असर अमेरिकी ईंधन कीमतों पर भी पड़ रहा है।

बाजार विशेषज्ञों की राय अलग

हालांकि, बाजार के जानकार डीजल की कीमतों में मौजूदा उछाल की वजह अलग बता रहे हैं। उनके मुताबिक, मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर ऊपर धकेला है। इसका सीधा असर अमेरिका समेत दुनिया के कई बाजारों में ईंधन की कीमतों पर पड़ा है।

हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों और पेट्रोलियम से जुड़ी कई सुविधाओं को निशाना बनाया है। इन हमलों के बाद रूस के कुछ हिस्सों में ईंधन की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, इनका असर पेट्रोल की सप्लाई पर डीजल की तुलना में ज्यादा बताया गया है।

ये भी पढ़ेंः भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, ट्रॉफी लेने से किया इनकार; स्मृति-शेफाली ने रचा इतिहास

रूस ने ईंधन निर्यात पर लगाई रोक

ईंधन की कमी से निपटने के लिए रूस ने पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए हैं। डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध साल की शुरुआत में लगाया गया था, जबकि जुलाई में इसे पेट्रोल उत्पादकों पर भी लागू किया गया। डीजल निर्यात पर मौजूदा रोक सितंबर के अंत तक लागू है और इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

डीजल महंगा होने का असर आम लोगों पर भी

अमेरिका में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। डीजल खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, मालवाहक ट्रकों और ट्रेनों के लिए प्रमुख ईंधन है। यही वाहन और परिवहन व्यवस्था खाद्य पदार्थों तथा कृषि उपज को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अलग-अलग अनुमानों के मुताबिक, अमेरिका में खाद्य पदार्थों की कुल लागत में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 15 से 30 फीसदी तक हो सकती है। ऐसे में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः BRICS डिनर में नॉन-वेज क्यों नहीं? राहुल गांधी के सवाल पर रिजिजू का पलटवार, बोले- कांग्रेस खाने पर भी कर रही राजनीति

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष