मोदी बर्थडे: 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, वडनगर-वाराणसी बाइक रैली; देहरादून में पूजा-आरती

PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज, 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे 33.27 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया। वहीं, गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 किलोमीटर की बाइक रैली निकाली गई। उत्तराखंड के देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर पूजा और आरती की गई।

उज्जैन में 33.27 लाख दीयों से रोशन हुआ क्षिप्रा तट

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। क्षिप्रा नदी के किनारे एक साथ 33.27 लाख दीये जलाए गए। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि इस आयोजन से विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

पूरे मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये एक साथ जलाए गए। उज्जैन में अलग-अलग घाटों पर दीप सजाए गए और निर्धारित समय में उन्हें एक साथ रोशन किया गया।

उज्जैन में PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य समारोह: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। उज्जैन के हर घाट पर दीये जलाए गए हैं। देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है, लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन हुआ है और उज्जैन भी बदल गया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। बाबा महाकाल प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु प्रदान करें। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया में नंबर-1 बने।”

वडनगर से वाराणसी तक 1300 KM बाइक रैली

गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 किलोमीटर की बाइक रैली रवाना की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर में रैली को हरी झंडी दिखाई। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू की गई।

इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई है।

वाराणसी में बाइकर्स को बांटे गए लड्डू

वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बाइकर्स को लड्डू बांटे।

इसके बाद बाइकर्स वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुए।

PM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में जुटे CM योगी, लिया विकसित भारत का संकल्प

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम सभी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर एकत्र हुए हैं। आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी जनप्रतिनिधियों के साथ यहां विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प में शामिल होने के लिए उपस्थित हैं।”

राजनाथ सिंह ने PM मोदी के लिए जलाया दीप

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मैंने दीप जलाकर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत हो। यही मेरी हृदय से कामना है। मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए आशीर्वाद स्वरूप एक दीप जरूर जलाएं।”

ये भी पढ़ेंः रूस से तेल खरीदता रहा भारत, तो बढ़ सकता है 100% टैरिफ का खतरा: अमेरिकी हाउस में बिल पास, अब ट्रंप की मंजूरी बाकी

देहरादून में PM मोदी के नाम से पूजा और आरती

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा और आरती कराई। मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यहां विशेष आयोजन किया गया।

PM मोदी के जन्मदिन पर ओडिशा में ‘आशीर्वाद का दीप’: CM मोहन चरण माझी ने की पूजा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर मंदिर में पूजा की और दीप जलाया। उन्होंने कहा, “आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन है। इस अवसर पर हमने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसकी शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हुई, इसके बाद राज्यस्तरीय मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने के लिए हम भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास एकत्र हुए। हमने मिलकर आशीर्वाद के दीप जलाए और प्रधानमंत्री की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना की, ताकि वे इसी तरह भारत को आगे बढ़ाते रहें।

हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान जगन्नाथ और भगवान मुक्तेश्वर महादेव उन्हें दिव्य शक्ति, स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रदान करें। वे इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें और भारत को विकसित भारत और विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे ले जाएं।”

दिल्ली में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम, CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी के लिए की दीर्घायु की कामना

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 25 वर्षों तक देश की सेवा की है और भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा की है। उनके जन्मदिन पर उनकी सेवा के बदले हम उन्हें जो दे सकते हैं, वह सिर्फ हमारा आशीर्वाद है। यह आशीर्वाद उनके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा जारी रखने के लिए है, ताकि वे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने और हमारा साथ देने का काम करते रहें।

आज कर्तव्य पथ पर, इस सेवा तीर्थ के बाहर जिस तरह लोगों ने अपने आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में दीप जलाए, उसके लिए मैं दिल्ली की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। जनता के इन आशीर्वादों ने न केवल नरेंद्र मोदी को बल्कि उस सरकार को भी आशीर्वाद दिया है, जो लोगों के लिए काम कर रही है।”

मुंबई में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है। हम उनके प्रति अपना गहरा सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। वह लगातार 25 वर्षों से सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिसमें पिछले 12-13 वर्षों का उनका प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल भी शामिल है।

जिस निस्वार्थ भाव और चौबीसों घंटे समर्पण के साथ वह हमारे रोजमर्रा के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए काम करते हैं, उसके लिए हम उनके प्रति हार्दिक आभार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त करते हैं। आज अलग-अलग क्षेत्रों से लोग मुंबई पोर्ट के इस ऐतिहासिक स्थल पर जुटे हैं। इस सुविधा का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही एक-दो साल पहले किया था। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलने के बाद मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों से छात्र भी यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जिस अथक ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हैं, वह वास्तव में असाधारण और हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलाए गए दीये: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के लोगों ने दीये जलाए और ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री स्वस्थ और मजबूत रहें और इसी तरह हमारा नेतृत्व करते रहें। उनके नेतृत्व में देश में बदलाव आया है। समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया गया है। उनके नेतृत्व में भारत खुद को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सफल रहा है। इसलिए 140 करोड़ लोगों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री हमेशा की तरह आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। 2047 तक वे भारत को विकसित भारत बनाएंगे।”

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास रंगोली, मां हीराबेन के साथ बनाई तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पुणे के रंगोली कलाकार सोमनाथ भोंगले ने एक खास रंगोली बनाई। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी का चित्र बनाया। यह रंगोली प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर तैयार की गई।

बिहार में 21 लाख दीयों का आयोजन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बिहार में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। राज्यभर में 21 लाख दीये जलाए गए।

हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को मिलेंगे मुफ्त दीये

हरियाणा सरकार प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीये निशुल्क उपलब्ध कराने की तैयारी में है। राज्य में 39,76,273 राशन कार्ड हैं और इनके लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः उपचुनाव से पहले TMC पर बड़ा फैसला! नाम और चुनाव चिह्न को लेकर EC आज सुनाएगा फैसला, ममता या ऋतब्रत गुट – किसे मिलेगा ‘जोड़ा फूल’?

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

One thought on “मोदी बर्थडे: 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, वडनगर-वाराणसी बाइक रैली; देहरादून में पूजा-आरती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग