पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला! TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, दोनों गुटों से मांगे गए नए नाम और सिंबल

TMC Symbol Row: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है। आयोग ने दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को फिलहाल ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए लागू होगी।

आयोग ने दोनों गुटों को तीन-तीन पसंदीदा पार्टी नाम और तीन-तीन मुक्त चुनाव चिह्न बताने का निर्देश दिया है। इसके लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे तक विकल्प देने को कहा गया है। आयोग उपलब्ध विकल्पों में से प्रत्येक गुट के लिए एक नाम और एक चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।

6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में मतदान

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। दोनों सीटों पर TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान (डे) और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक और रेजीनगर से सफीउद्दीन शेख को चुनाव मैदान में उतारा है।

 

क्यों लिया गया यह फैसला?

चुनाव आयोग के सामने TMC के संगठन, पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दोनों पक्षों ने अपना-अपना दावा पेश किया है। आयोग के मुताबिक इस विवाद पर Election Symbols (Reservation and Allotment) Order, 1968 के पैरा 15 के तहत विस्तृत फैसला करना होगा।

हालांकि, उपचुनाव के लिए समय कम होने के कारण आयोग ने फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू की है। आयोग का कहना है कि इससे दोनों गुटों को समान स्थिति में रखते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा की जा सकेगी। अंतिम फैसला होने तक दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ना होगा।

ये भी पढ़ेेंः उपचुनाव से पहले TMC पर बड़ा फैसला! नाम और चुनाव चिह्न को लेकर EC आज सुनाएगा फैसला, ममता या ऋतब्रत गुट – किसे मिलेगा ‘जोड़ा फूल’?

दोनों गुटों को क्या करना होगा?

आयोग के निर्देश के मुताबिक, दोनों गुटों को तीन-तीन पसंदीदा पार्टी नाम और तीन-तीन मुक्त चुनाव चिह्न बताने होंगे। उन्हें इन विकल्पों को अपनी प्राथमिकता के क्रम में देना होगा। इसके बाद चुनाव आयोग उपलब्ध सूची में से प्रत्येक गुट के लिए एक नाम और एक चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।

TMC के पुराने नाम और सिंबल पर फिलहाल रोक

इस अंतरिम व्यवस्था के तहत ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘घास पर दो फूल’ वाला आरक्षित चुनाव चिह्न फिलहाल दोनों गुटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। आयोग का यह आदेश आगामी उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर अंतिम फैसला आयोग की आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

‘लोकतंत्र में तानाशाही की जगह नहीं’—ऋतब्रत बनर्जी

TMC के चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “विमान से उतरने के तुरंत बाद हमें पता चला कि चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया गया है और पार्टी का नाम भी फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि, एक बात स्पष्ट है कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है। चुनाव चिह्न और नाम को लेकर जो चर्चा चल रही थी, उस पर आज चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश ने साबित कर दिया है कि वंशवादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। कोई राजनीतिक पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं होती और न ही किसी राजनीतिक पार्टी का कोई वारिस हो सकता है। आज यह बात साबित हो गई है।”

TMC नेता कल्याण बनर्जी का ऋतब्रत पर पलटवार

TMC नेता कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, “जो व्यक्ति 2023 में पार्टी में शामिल हुआ हो, वह पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावा नहीं कर सकता।”

नंदीग्राम पर सबकी नजर

नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से महत्वपूर्ण विधानसभा सीट रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें शुभेंदु अधिकारी से हार मिली थी।

2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से जीत दर्ज की। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी। अब TMC के दोनों गुटों के अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में होने और पार्टी के पारंपरिक नाम-सिंबल पर रोक के कारण यह उपचुनाव खास तौर पर चर्चा में है।

फिलहाल चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद दोनों गुटों को नए नाम और चुनाव चिह्न के साथ उपचुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी।

ये भी पढ़ेेंः मोदी बर्थडे: 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, वडनगर-वाराणसी बाइक रैली; देहरादून में पूजा-आरती

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

One thought on “पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला! TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, दोनों गुटों से मांगे गए नए नाम और सिंबल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग