Trump-Essar की बड़ी डील, अमेरिका में बनेगा $15 अरब का स्टील प्लांट; 2030 से शुरू होगा उत्पादन

Trump-Essar Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में भारत के एस्सार ग्रुप के साथ अमेरिका में एक बड़े स्टील प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इस योजना के तहत आयोवा में करीब 15 अरब डॉलर की लागत से एक बड़ा स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट को एस्सार ग्रुप की कंपनी मेसाबी मेटालिक्स तैयार करेगी।

इस ऐलान के दौरान एस्सार ग्रुप के चेयरमैन रेवंत रुइया भी ट्रंप के साथ मौजूद रहे। रुइया ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए माइनिंग से लेकर स्टील उत्पादन तक एक इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन तैयार होगी।

मिनेसोटा की खदान से आयोवा पहुंचेगा आयरन ओर

मेसाबी मेटालिक्स का प्रस्तावित प्रोजेक्ट पूरी तरह इंटीग्रेटेड ऑपरेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी मिनेसोटा स्थित अपनी आयरन ओर माइन से निकले अयस्क को आयोवा ले जाएगी। यहां इसे प्रोसेस करके स्टील तैयार किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के पहले चरण में हर साल 75 लाख टन स्टील उत्पादन की क्षमता रखी जाएगी। बाद में इसे बढ़ाकर 1 करोड़ टन सालाना तक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, प्लांट में पहला स्टील उत्पादन 2030 में शुरू होने की उम्मीद है।

यह स्टील कॉम्प्लेक्स मिनेसोटा के नैशवॉक में विकसित की जा रही मेसाबी मेटालिक्स की नई आयरन ओर माइन से जुड़ा होगा। कंपनी इस खदान के विकास में पहले ही 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर चुकी है।

ये भी पढ़ेंः AAP की डोनेशन रिपोर्ट: आशुतोष रांका ने दिए ₹21,100, केजरीवाल ने 3 किस्तों में ₹30 हजार

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इस प्रोजेक्ट से मिनेसोटा और आयोवा में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। नई आयरन ओर माइन से हर साल करीब 75 लाख टन आयरन निकलने और मिनेसोटा में लगभग 350 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

वहीं, आयोवा में स्टील प्लांट शुरू होने के बाद करीब 1,750 स्थायी नौकरियां पैदा हो सकती हैं। निर्माण के दौरान 5,000 से 6,000 अतिरिक्त रोजगार मिलने का अनुमान है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, निर्माण और शुरुआती 10 साल के संचालन को मिलाकर प्रोजेक्ट का करीब 95 अरब डॉलर का कुल आर्थिक प्रभाव हो सकता है।

अमेरिका में एस्सार का कुल 18 अरब डॉलर निवेश

ट्रंप के अनुसार, एस्सार ग्रुप अमेरिका में कुल 18 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। आयोवा का यह प्रोजेक्ट कंपनी की अमेरिकी स्टील और माइनिंग सेक्टर में मौजूदगी को और बढ़ाएगा।

इसी महीने एक संघीय एजेंसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 10 अरब डॉलर तक की फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने की बात कही थी।

आयोवा को प्लांट के लिए चुने जाने के पीछे बिजली की लागत और बाजार तक पहुंच भी अहम कारण माने जा रहे हैं। स्टील उत्पादन में बिजली की लागत महत्वपूर्ण होती है और आयोवा में कमर्शियल बिजली की कीमत मिनेसोटा के मुकाबले कुछ कम है। इसके अलावा, आयोवा अमेरिका के मध्य हिस्से के बड़े बाजारों और औद्योगिक ग्राहकों के करीब है।

ट्रंप की स्टील पॉलिसी से भी जुड़ा प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट ट्रंप की अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की नीति के बीच सामने आया है। ट्रंप प्रशासन ने स्टील आयात पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी किया है।

ट्रंप का कहना है कि आयात पर ज्यादा टैरिफ से कंपनियों को विदेश से स्टील मंगाने के बजाय अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। स्टील प्रोजेक्ट के ऐलान के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्टील इंडस्ट्री फिर से मजबूत हो रही है और कंपनियां अमेरिका में निवेश कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः 15 अक्टूबर से बदल जाएगा UPI Payment का नियम! ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, SC ने रोक से किया इनकार

Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “Trump-Essar की बड़ी डील, अमेरिका में बनेगा $15 अरब का स्टील प्लांट; 2030 से शुरू होगा उत्पादन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग