US Pilot Rescue from Iran: अमेरिका ने ईरान से पायलट को सुरक्षित बचाया, नेतन्याहू ने ट्रंप को बताया विजेता

US Pilot Rescue from Iran: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने एक पायलट को ईरानी क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर अमेरिकी स्पेशल कमांडो द्वारा अंजाम दिया गया यह मिशन सफल रहा।

ट्रंप का बयान

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा:

“WE GOT HIM! पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने हमारे एक शानदार क्रू मेंबर अधिकारी को ईरान के भीतर एक साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सुरक्षित रूप से बचा लिया। वह घायल है लेकिन अब SAFE and SOUND (सुरक्षित और स्वस्थ) है। यह मिशन US इतिहास के सबसे  डरिंग सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में से एक था।”

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन में दर्जनों विमान और विशेष दस्ते शामिल थे, और दोनों अमेरिकी एयरमैन को बिना किसी अमेरिकी हताहत के दुश्मन के गहरे क्षेत्र से अलग-अलग बचाया गया। ट्रंप ने इसे अमेरिकी वायु श्रेष्ठता और सेना की उत्कृष्टता का सबूत बताया।

“इजरायली इस साहसी ऑपरेशन से खुश”

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ट्रंप को बधाई देते हुए कहा:

“मैं अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक साहसी अमेरिकी पायलट को बचाए जाने पर बधाई देता हूं। सभी इजरायली इस शानदार ऑपरेशन से खुश हैं। यह साबित करता है कि जब आजाद समाज साहस और दृढ़ संकल्प के साथ काम करता है, तो वे अंधकार और आतंक की ताकतों को हरा सकते हैं। यह ऑपरेशन इस पवित्र सिद्धांत को मजबूत करता है कि किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाता।”

अपने भाई का भी किया जिक्र

नेतन्याहू ने अपने दिवंगत भाई योहनातन नेतन्याहू का जिक्र किया, जिन्होंने 1976 में प्रसिद्ध एंटेबे बचाव अभियान में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के रूप में जिन्होंने रेस्क्यू मिशनों में अपनों को खोया है, वह समझते हैं कि दुश्मन के इलाके में जाकर अपने सैनिक को बचाना कितना कठिन और साहसी निर्णय होता है। उन्होंने कहा:

“मेरे प्यारे मित्र ट्रंप, एक बार फिर आपके नेतृत्व ने अमेरिका को बड़ी जीत दिलाई है। मैं आपको सलाम करता हूं।”

रक्षा मंत्री ने पहले दी थी प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री योव कट्ज़ ने कहा कि दो अमेरिकी एयरमैन का बचाव यह दर्शाता है कि मुश्किल समय में अमेरिकी और इजरायली सेनाएं साथ काम करने में सक्षम हैं। कट्ज़ ने इसे अमेरिका और इजरायल के करीबी सहयोग का एक और उदाहरण बताया और कहा कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी दोनों देश एक साथ हैं।

इजरायली इंटेलिजेंस ने भी दिया समर्थन

इजरायली मीडिया के अनुसार, मिशन में देश की सीधी भूमिका स्पष्ट नहीं है, लेकिन इजरायली इंटेलिजेंस ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। इसके तहत ईरान के पहाड़ी इलाके में दूसरे मिशन के दौरान स्पेशल ऑपरेशन सैनिक भेजे गए। कट्ज ने चेतावनी दी कि अगर ईरान इजरायल पर मिसाइल हमला करता रहा, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित होगा।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर