पहलगाम हमले की पहली बरसी कल: बैसरन आज भी बंद, सेना की सख्त चेतावनी- “भारत कुछ नहीं भूला”

Pahalgam Attack Anniversary:  पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से एक दिन पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

बैसरन घाटी अब भी बंद

बैसरन घाटी, जहां 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, आज भी पूरी तरह से नहीं खोली गई है। घाटी में एक तय सीमा से आगे जाने पर सख्त पाबंदी है।

सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हालांकि, बेताब वैली और चंदनवाड़ी जैसे अन्य पर्यटन स्थलों पर आवाजाही जारी है।

पर्यटन पर असर, स्थानीयों में नाराजगी

हमले के बाद से पहलगाम आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30–40% तक की गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैसरन को बंद रखने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। वे सवाल उठा रहे हैं कि आम नागरिकों को इसकी सजा क्यों मिल रही है।

सेना की चेतावनी– “हदें पार कीं तो जवाब मिलेगा”

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सख्त संदेश जारी किया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम के साथ पोस्ट में कहा गया

“कुछ हदें कभी नहीं लांघनी चाहिए। भारत कुछ नहीं भूला। जब इंसानियत की हदें पार की जाती हैं, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। न्याय हो चुका है। भारत एकजुट है।”

ऑपरेशन सिंदूर: एयर स्ट्राइक से बदला

हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 6-7 मई 2025 की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। करीब 25 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और PoK के 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया।

सुरक्षा के नए इंतजामQR कोड से निगरानी

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हर पोनी सर्विस प्रोवाइडर, गाइड और टैक्सी ड्राइवर को रजिस्टर कर यूनिक QR कोड दिया गया है। “स्कैन मी” सुविधा के जरिए उनकी पहचान और बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है। अब तक करीब 7,000 लोगों को इस सिस्टम से जोड़ा जा चुका है।

सत्यापन के बाद ही पर्यटकों और विक्रेताओं को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

इसके अलावा, बैसरन जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में 15–20 जवानों की छोटी-छोटी टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी घुसपैठ को रोका जा सके।

बता दें कि पहलगाम हमले की बरसी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सुरक्षा, जवाबदेही और न्याय का प्रतीक बन चुकी है। जहां एक ओर सेना सख्त संदेश दे रही है, वहीं स्थानीय लोग सामान्य जीवन की बहाली की उम्मीद कर रहे हैं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

बारिश-लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा 20 दिन पहले बंद, 9 अगस्त से नए जत्थों पर रोक; 4.8 लाख ने किए दर्शन

Amarnath Yatra Closed: खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को इस साल निर्धारित समय से करीब 20 दिन पहले रोकने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने…

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़: लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर, एक पहलगाम हमले के बाद जारी हिट लिस्ट में था

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर