कोलकाता में ममता से मिले अखिलेश यादव, बोले- “दीदी आप हारी नहीं हैं”

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश ने गुरुवार को कोलकाता  में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा, “दीदी आप हारी नहीं हैं।”

एयरपोर्ट पर BJP पर साधा निशाना

कोलकाता पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों ने “दबाव में ज्यादा और अपनी इच्छा से कम” मतदान किया। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की आंखों में ममता बनर्जी खटकती हैं क्योंकि वह “आधी आबादी” यानी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच “सामंती और पुरुषवादी” है और पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती। अखिलेश ने चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्थाओं ने अपनी “क्रेडिबिलिटी खो दी” है।

बंगाल चुनाव और हिंसा पर बयान

अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां भी लोगों को वोट डालने से रोका गया था।

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिलीं। चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः

सऊदी के दबाव में ट्रंप ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?: एयरस्पेस देने से इनकार, होर्मुज मिशन 48 घंटे में बंद
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग