संगम नगरी से नोएडा का हवाई सफर अब होगा आसान, इंडिगो जल्द शुरू करेगी प्रयागराज-जेवर सीधी फ्लाइट सेवा

Prayagraj-Jewar Flights Soon: प्रयागराज से नोएडा के बीच हवाई सफर जल्द शुरू होने जा रहा है। विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने प्रयागराज से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक उड़ान संचालन के लिए अपना रूट सर्वे पूरा कर लिया है। अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी का इंतजार है। अनुमति मिलते ही जून के आखिरी सप्ताह में उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमानों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इंडिगो इस रूट पर आधुनिक एयरबस विमानों को उतारने की तैयारी में है। इससे प्रयागराज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यात्री महज सवा घंटे से डेढ़ घंटे में नोएडा पहुंच सकेंगे।

एयरलाइन जल्द ही फ्लाइट की समय-सारिणी और किराये की घोषणा कर सकती है। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने कहा कि जेवर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होना तय है, हालांकि इसकी तारीख अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।

फिलहाल प्रयागराज से दिल्ली के लिए इंडिगो सप्ताह में छह दिन सीधी उड़ान संचालित कर रही है। इसके अलावा एलायंस एयर भी सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध करा रही है।

ये भी पढ़ेंः

वैश्विक तेल बाजार में बढ़ा तनाव, यूएई के OPEC से अलग होने के फैसले ने बदला समीकरण
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर