प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बसेगा नया शहर, योगी सरकार की ”प्रयागराज लग्जरी टाउनशिप”

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में जहां कभी उत्तर प्रदेश के नामी बाहुबली और माफिया अतीक अहमद की तूती बोलती थी और जिसकी मर्जी के बगैर एक पत्ता भी नहीं हिलता था वहां अब बनने जा रहा है ”प्रयागराज लग्जरी टाउनशिप”। अतीक अहमद के खात्मे के बाद उसके गुर्गों के द्वारा कब्जाई जमीन को पहचान कर उत्तर प्रदेश सरकार ने सैकड़ो एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करा ली है । अतीक के प्रभाव वाले धुमनगंज इलाके में ही प्रयागराज एयरपोर्ट और सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन को विकसित करने के साथ ही कई परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है ।

महाकुंभ 2025 को लेकर इस इलाके का खास तौर पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कायाकल्प किया है । जिस इलाके में लोग किराए का घर लेने से घबराते थे उसी धुमनगंज इलाके में सिविल एयरपोर्ट के पास 500 हेक्टेयर जमीन पर पीडीए (PDA) द्वारा नई हाईटेक टाउनशिप ‘एयरो सिटी’ बसाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट ने 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी मंजूर कर दी है। योजना है कि अगले दो महीनों के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भूमि पूजन कर सकते हैं।

इस एयरो सिटी में करीब 5 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इसमें 8 से 10 लाख रुपये की कीमत वाले 700 ‘पीएम आवास योजना’ के फ्लैट और 300 अन्य (2BHK/3BHK) फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 20 बीघे में आईटी पार्क, स्कूल, मॉल, अस्पताल और वकीलों के लिए एक विशेष ‘न्यायिक खंड’ भी बनेगा। पीडीए 26 साल बाद कोई बड़ी और सफल आवासीय योजना लेकर आ रहा है। इसके लिए किसानों से जमीन ली जा रही है और माफियाओं के कब्जे वाली जमीन भी खाली कराई जा रही है।

वहीं प्रयागराज आवास विकास परिषद की ओर से जिले के फाफामऊ इलाके में दो बड़ी टाउनशिप विकसित की जाएगी। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इन प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना प्रयागराज के शहरी विकास को एक नई दिशा देगी। टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। साथ ही, यह बाढ़ से भी सुरक्षित रहेगा।

प्रयागराज के आस-पास गंगा पार, यमुना-पार और शहर के बीच नई टाउनशिप बनाए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है । महाकुंभ 2025 की भव्यता देख कर बहुत सारे निवेशक प्रयागराज में इंडस्ट्री और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए आगे आ रहे हैं । इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वद्य़ालय, IIIT के अलावा प्रयागराज आर्मी और एयरफोर्स के बड़े बेस के अलावा मेडिकल हब के तौर पर भी देश दूनिया में जाना जाता है जहां निवेश करना फायदे का सौदा है ।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना

Cockroach Janta Party protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के…

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

India Reaction on Gilgit Baltistan Election: पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बसेगा नया शहर, योगी सरकार की ”प्रयागराज लग्जरी टाउनशिप”

प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बसेगा नया शहर, योगी सरकार की ”प्रयागराज लग्जरी टाउनशिप”

पटना फायरिंग केस: गोलीकांड से गिरफ्तारी तक… क्या इसके पीछे छिपी है कोचिंग बाजार की बड़ी लड़ाई?

पटना फायरिंग केस: गोलीकांड से गिरफ्तारी तक… क्या इसके पीछे छिपी है कोचिंग बाजार की बड़ी लड़ाई?

ट्विशा केस में प्रेग्नेंसी एंगल पर CBI का फोकस, समर्थ ने पूछा था- ‘ये किसका बच्चा है?’

ट्विशा केस में प्रेग्नेंसी एंगल पर CBI का फोकस, समर्थ ने पूछा था- ‘ये किसका बच्चा है?’

ईरान बोला- दोबारा जंग नहीं चाहते, लेकिन हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब; अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

ईरान बोला- दोबारा जंग नहीं चाहते, लेकिन हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब; अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर