Pune Murder Case: केतन हत्याकांड की जांच कर रही पुणे पुलिस रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची, जहां वारदात का सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस ने केतन के बराबर वजन की एक डमी तैयार कर आरोपियों के बताए घटनाक्रम के अनुसार पूरी घटना को दोहराया। इस दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि हत्या को किस तरह अंजाम दिया गया था। पूरी प्रक्रिया करीब ढाई घंटे तक चली।
पुलिस टीम रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ किले पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, सिया ने घटनास्थल पर पुलिस को पूरी घटना क्रमवार बताया। उसकी निशानदेही पर जांच टीम ने डमी का इस्तेमाल कर यह समझने की कोशिश की कि केतन को किस तरह खाई में धक्का दिया गया था।
#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Visuals from Lohagad Fort, where Police brought accused Siya Goyal for crime scene recreation. pic.twitter.com/cQmMRmQBwy
— ANI (@ANI) June 28, 2026
डीएसपी गजानन टोंपे ने बताया कि “आज हमने यह समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया कि वारदात किस तरह हुई थी। सिया ने हमें घटना को अंजाम देने के तरीके के बारे में जानकारी दी। अब आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और जांच में सामने आए सभी तथ्यों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।”
Pune, Maharashtra: On the Ketan Agrawal murder case, DySP Gajanan Tompe says, “Today, we recreated the crime scene to understand how the incident took place. Siya provided us with details about how the crime was committed… We will produce the accused before the court and… pic.twitter.com/Ge3Hm6ADqb
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
गूगल पर ‘डेथ पॉइंट’ और हत्या से जुड़े तरीके किए थे सर्च
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप गिल ने कहा, “आज घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटना किस तरह हुई, इसे लेकर उनसे पूछताछ की गई। जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझा गया और आरोपियों के बयानों का घटनास्थल पर मिलान किया गया।”
Pune, Maharashtra: On the Ketan Agarwal murder case, Pune Rural Superintendent of Police (SP) Sandeep Gill says, “Today, the crime scene was recreated. The accused were taken to the spot and questioned about how the incident took place…” pic.twitter.com/uvy7CAzG9V
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की इंटरनेट गतिविधियों से भी अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले गूगल पर लोहगढ़ किले के “डेथ पॉइंट”, वहां तक पहुंचने का रास्ता और गहरी खाइयों की जानकारी खोजी थी।
इतना ही नहीं, दोनों ने कथित तौर पर “जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो”, “गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सवालों का जवाब कैसे दें” और “कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने चाहिए” जैसे विषय भी सर्च किए थे। इन डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।
पहचान छिपाने के लिए छोड़ा मोबाइल, फोरेंसिक जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, चेतन चौधरी ने हत्या वाले दिन अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और दूसरे फोन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा पुलिस डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज और अन्य डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच भी करा रही है।
ये भी पढ़ेः
पुणे मर्डर केस: हत्या के आरोपी सिया-चेतन का नया VIDEO सामने आया, क्रिकेट मैच देखते दिखे दोनों; केतन के लिए निकला कैंडल मार्च
परिवार से लंबी पूछताछ, कई सामान जब्त
जांच के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले उसके भाई से भी लगभग 10 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।
वहीं, चेतन चौधरी की वह बाइक जब्त कर ली गई है जिससे वह लोहगढ़ किले पहुंचा था। पुलिस ने उसकी हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।
हत्या के छह दिन के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
18 जून को हुई केतन की हत्या के छह दिन के भीतर पुलिस ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान दोनों एक-दूसरे को हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर चुकी है।
सामने आए पुराने वीडियो
जांच के बीच सिया और चेतन के दो पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा वीडियो पुणे के एक कैफे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हत्या से एक दिन पहले यानी 17 जून का है और दोनों ने वहीं बैठकर हत्या की योजना बनाई थी।
Pune – A fresh video showing prime accused Siya Goyal and co-accused Chetan Chaudhary together has emerged, adding a new twist to the ongoing investigation into the murder of Pune realtor Ketan Agrawal. In the video, Siya and Chetan can be seen watching a match together at a… pic.twitter.com/QpfORs94jR
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 27, 2026
Pune – Chilling details have emerged in the sensational Lohagad Fort murder case, revealing that the conspiracy to kill 26-year-old Ketan Agarwal was allegedly finalised at a prominent cafe in Pune’s Kondhwa area. According to police investigations, accused Siya Goyal and her… pic.twitter.com/o4vBQVEDhB
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 25, 2026
ऐसे रची गई हत्या की साजिश
पुलिस जांच के अनुसार, 31 मई को लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मन में केतन की हत्या की साजिश आई। इसके बाद उसने कई बार केतन को दोबारा किले पर चलने के लिए तैयार करने की कोशिश की। 14 जून को उसने कथित तौर पर पहली बार धक्का दिया, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से केतन की जान बच गई। बाद में 18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने सिया, अपने प्रेमी चेतन के साथ लोहगढ़ किले पहुंची और दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ेः






