CJP Jantar Mantar Protest:नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन गुरुवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पुलिस अधिकारियों के पैर पकड़कर छात्रों के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगते नजर आए।
Share Max
Why this video was blocked in India?
Abhijeet Dipke requested the police authorities to allow them to set up tents so that the students on hunger strike could be protected from the rain.@abhijeet_dipke pic.twitter.com/P1WbdaYH6S
— Dr. SP (@sphavisha) July 9, 2026
Posting the video again because the Govt blocked it in India. https://t.co/3HpLCSxYhS pic.twitter.com/1H0k6tsyi7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 9, 2026
दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्र लगातार बारिश में भीग रहे हैं, इसलिए उन्हें बचाने के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे छात्रों के साथ बदसलूकी की और महिला छात्रों को भी धक्का दिया।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी परीक्षा अनियमितताओं और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है।
सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हैं। वह 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ गई है और 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से अधिक घटकर 59.4 किलोग्राम रह गया है।

ये भी पढ़ेंः
ईरान की अमेरिका को चेतावनी: होर्मुज में दखल दिया तो मिलेगा करारा जवाब, 2 दिन में 170 सैन्य ठिकानों पर हमला
वहीं, AISA के सदस्य और पूर्व JNU छात्र नेता ऋषिकेश की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सीने में दर्द और हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत पर RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने के साथ उनकी 11 दिन की भूख हड़ताल समाप्त हो गई, जबकि चार अन्य छात्र अब भी अनशन पर हैं।
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत उस समय हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। टिप्पणी के बाद 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया।
22 मई को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वाला ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ, जिसे लाखों लोगों का समर्थन मिला। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने भी तेजी से लोकप्रियता हासिल की। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स करोड़ों तक पहुंच गए, जबकि एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इसके लाखों फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़ेंः






