अभिजीत दीपके का आरोप- भाजपा के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, पुलिस झड़प मामले में FIR

Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह से ही हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे रहे। इस बीच पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गए गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर पत्थरबाजी कर रहे हैं और आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन का 34वां दिन

20 जून से शुरू हुआ CJP का यह आंदोलन गुरुवार को लगातार 34वें दिन जारी रहा। प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक से जुड़े मामलों में कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

बुधवार शाम छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई

बुधवार देर रात जंतर-मंतर से करीब एक किलोमीटर दूर संसद मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ उपद्रवियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पत्थरों तथा बोतलों से हमला किया। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस घटना में दो सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

झड़प मामले में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग हिंसा के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हिंसा के दौरान एसीपी विवेक भगत समेत दो एसीपी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में भर्ती एक युवती की मौत की वायरल खबर को भी पूरी तरह फर्जी बताया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

दीपके का आरोप- बाहर से लोगों को भेजकर आंदोलन बदनाम किया जा रहा

CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, “प्रदर्शन को जानबूझकर बाधित करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। हम पिछले एक महीने से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं और इस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन जैसे-जैसे यह आंदोलन बड़ा हुआ है, भाजपा बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रही है। पत्थरबाजी करने वाले भाजपा के लोग हैं। पुलिस यहां पत्थरों से भरे ट्रक लेकर आती है। भाजपा के गुंडे पत्थर फेंकते हैं और फिर CJP के लोगों को बदनाम किया जाता है।”

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर पर तीसरी रात भी डटे हजारों प्रदर्शनकारी: हिरासत में लिए गए सभी समर्थक रिहा, मेदांता में वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह

16 मेट्रो स्टेशन बंद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इनमें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। स्टेशन बंद होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से हस्तक्षेप की मांग की।

इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बातचीत का अवसर गंवा दिया। अब यदि सरकार बातचीत करना चाहती है तो उसे जंतर-मंतर आकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी होगी।

दीपके बोले- सरकार को जंतर-मंतर आना होगा

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “जेपी नड्डा के साथ हमारी पिछली बैठक के बाद हमने पांच घंटे गंवा दिए और इस दौरान छात्रों की पिटाई हुई। हमने फैसला किया है कि अब सरकार के साथ कोई भी बातचीत केवल जंतर-मंतर पर ही होगी।”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक मामले पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के बाद CJP ने X पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री से भी इस्तीफे की मांग की।

जेपी नड्डा का X पर पोस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का संकल्प सरकार की संवेदनशीलता और युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद में इस महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा करने से बच रहे हैं और सड़कों पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत आचरण बताया।

अभिनव बिंद्रा ने शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना, लेकिन शिक्षा ऐसा मुद्दा है जो राजनीति से ऊपर है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर देश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

शिखर धवन बोले- धैर्य और संयम जरूरी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि देश के युवा भारत का भविष्य हैं और उनकी उम्मीदों व आकांक्षाओं को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं व सरकार पर भरोसा रखना भी उतना ही आवश्यक है। धवन ने विश्वास जताया कि हर चुनौती का समाधान संयम और संवाद से निकलेगा और भारत आगे भी लगातार प्रगति करता रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल, सुरक्षा कारणों से जानकारी देने में हुई देरी; ईरान के 9 शहरों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग