CM Vijay Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की निजी जिंदगी से जुड़ा चर्चित तलाक विवाद अब खत्म हो गया है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं और जज को बताया कि वह अपनी याचिका वापस लेना चाहती हैं। अदालत ने उनसे करीब 15 मिनट तक पूछताछ करने के बाद अर्जी स्वीकार कर ली और तलाक का मामला समाप्त कर दिया।
यह मामला पिछले कई महीनों से तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बना हुआ था। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने अपने पति विजय पर एक अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, याचिका में अभिनेत्री का नाम नहीं लिखा गया था।
Sangeetha, wife of Tamil Nadu Chief Minister and TVK leader Vijay, has reportedly withdrawn her petitions seeking divorce and residency rights before the Chengalpattu Family Court. According to reports, Sangeetha appeared via video conference before the court and sought to… pic.twitter.com/5cRqRgTMye
— IANS (@ians_india) August 7, 2026
याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, संगीता ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें अप्रैल 2021 में अपने पति के कथित संबंधों की जानकारी मिली थी। उनका आरोप था कि विजय ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, लगातार उपेक्षित किया और वैवाहिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।
उन्होंने अदालत को बताया था कि उनके और विजय के रिश्ते पूरी तरह टूट चुके हैं। दोनों के बीच संवाद लगभग समाप्त हो गया है और परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि एक ही घर में रहते हुए भी दोनों अलग-अलग जीवन जी रहे हैं। संगीता ने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह संबंधित अभिनेत्री को भी मामले में पक्षकार बनाएंगी।
चुनाव से पहले सुर्खियों में आया था मामला
तलाक की कानूनी प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल तय की थी, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले थी। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान यह मामला राजनीतिक गलियारों और मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना रहा।
इसी बीच 10 मई 2026 को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं।
ये भी पढ़ेंः
ट्रंप बोले- ईरान से जंग जल्द खत्म हो सकती है; यमन में हूती विद्रोहियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, 30 सैनिकों की मौत
अभिनेत्री तृषा का नाम भी आया चर्चा में
इस पूरे विवाद के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में विजय के साथ जोड़ा जाता रहा। हालांकि, न तो विजय और न ही तृषा ने कभी इन अटकलों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी और न ही किसी रिश्ते की पुष्टि की।
तृषा 10 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा, 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिन वह विजय के नीलांकरई स्थित आवास पर भी पहुंची थीं। संयोग से उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।
फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर भी हुई थी चर्चा
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय के एक प्रशासनिक फैसले ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने तृषा अभिनीत फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे विशेष मॉर्निंग शो की अनुमति दी थी। तमिलनाडु में पिछले तीन वर्षों से नियमित मॉर्निंग शो पर प्रतिबंध लागू था, इसलिए इस फैसले पर भी काफी चर्चा हुई थी।
अदालत में खत्म हुआ मामला
शुक्रवार को संगीता सोर्नालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद फैमिली कोर्ट ने मामले का निस्तारण कर दिया। इसके साथ ही कई महीनों से चर्चा में बना यह कानूनी विवाद समाप्त हो गया।
ये भी पढ़ेंः






